Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में 11 लोगों की हत्या के पीछे बलूच विद्रोहियों का हाथ, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 09:15 PM (IST)

    बलूचिस्तान में शनिवार को 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है। इनमें से नौ लोग सरकारी कर्मचारी थे। विद्रोहियों ने बस को घेरकर उस पर हमला बोला था। बस रुकने के बाद उसमें बैठे सभी यात्रियों की तलाशी ली गई और पहचान पत्र देखकर नौ लोगों को उतार लिया गया था। कुछ समय बाद इन सभी के शव एक पुल के नीचे पड़े मिले थे।

    Hero Image
    पाकिस्तान में 11 लोगों की हत्या के पीछे बलूच विद्रोहियों का हाथ। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में शनिवार को 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है। इनमें से नौ लोग सरकारी कर्मचारी थे। विद्रोहियों ने बस को घेरकर उस पर हमला बोला था। बस रुकने के बाद उसमें बैठे सभी यात्रियों की तलाशी ली गई और पहचान पत्र देखकर नौ लोगों को उतार लिया गया था। कुछ समय बाद इन सभी के शव एक पुल के नीचे पड़े मिले थे। ये सभी पंजाब प्रांत के रहने वाले थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के नौ लोग ईरान जा रहे थे, जहां से वे तुर्किये के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने ईरान और इराक के लिए वीजा लेकर सात अप्रैल को पंजाब छोड़ दिया था। वे दोनों देशों के पवित्र स्थलों पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का बहाना कर ईरानी सीमा अधिकारियों की जांच से बचना चाहते थे।

    विद्रोहियों ने एक अन्य मामले में लोगों पर हमला बोला

    इसके अलावा कुछ समय बाद उसी राजमार्ग पर एक अन्य मामले में कार पर जा रहे लोगों पर हमला बोला गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।

    ये भी पढ़ें: भारत ने नेपाल को उपहार में दीं 35 एंबुलेंस और 66 स्कूल बसें, वित्त मंत्री ने कहा- द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत