विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK सेना पर फिर कहर बनकर टूटे बलूच विद्रोही, सुसाइड अटैक में 7 जवानों की मौत; BLA ने कहा- हमने 90 मारे

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 16 Mar 2025 02:28 PM (IST)Updated: Sun, 16 Mar 2025 02:51 PM (IST)

पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने आज आत्मघाती हमले को अंजाम दिया है। क्वेटा के ताफ्तान जा रहे ...और पढ़ें

लूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने पाकिस्तान सेना पर किया आत्मघाती हमला।(फोट सोर्स: सोशल मीडिया)
लूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने पाकिस्तान सेना पर किया आत्मघाती हमला।(फोट सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. बलूच लिबरेशन आर्मी ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया।
  2. काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे।
  3. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 12 मार्च को ट्रेन हाईजैक की घटना घटी थी।

एपी, क्वेटा। पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने एक बार फिर आतंकी हमले को अंजाम दिया है। क्वेटा के ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई।

वहीं, 21 घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है।

IED से लदे हुए वाहन ने सैन्य बस को मारी टक्कर

हमला क्वेटा से दूर नोशकी में हमला हुआ। हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं। बता दें कि काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था। काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे। आईईडी (IED) से लदे हुए वाहन के काफिले की एक बस से टक्कर हो गई। यह आत्मघाती हमला था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने हमले की निंदा की है।

BLA ने जानकारी दी कि बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायनी यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर आत्मघाती हमला किया।

बलूच विद्रोहियों ने ट्रैन को किया था हाईजैक

बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 12 मार्च को ट्रेन हाईजैक (Pakistan Train Hijack) की घटना घटी। बलूच विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। ट्रेन में 440 यात्री सवार थे। विद्रोहियों ने 21 बंधकों की हत्या कर दी। वहीं, सुरक्षाबलों ने ट्रेन हाईजैक में शामिल सभी 33 हमलावरों को मौत के घाट उतार दिया।

क्या है BLA की मांग?

BLA, पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी चाहता है। यह प्रांत ईरान से सटा हुआ है। आज से नहीं दशकों से आजादी की मांग चल रही है। प्राकृतिक और खनिज संसाधनों से लैस इस प्रांत का पाकिस्तान ने खूब लूटा है। इस प्रांत को लूटते-लूटते पाकिस्तान का मन भर गया तो उसने चीन को भी इस नापाक हरकत में जोड़ लिया।

चीन ने बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह और अन्य परियोजनाओं में निवेश किया है। बलूचिस्तान के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान और चीन प्रांत की प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Pakistan Train Hijack: 'चुन-चुनकर मारी गोली, महिलाओं को...', विद्रोहियों के शिकंजे से छूटकर आए पीड़ितों ने सुनाई खौफनाक कहानी