विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ukraine-Russia War: रूसी हमले में बाल-बाल बचे राष्ट्रपति जेलेंस्की व ग्रीक के प्रधानमंत्री, काफिले से करीब 500 मीटर की दूरी पर गिरा मिसाइल

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Thu, 07 Mar 2024 08:43 PM (IST)

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार चौंकाने वाली इस घटना के दौरान जेलेंस्की के काफिले से करीब 500 मीटर की दूरी ...और पढ़ें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और ग्रीक के प्रधानमंत्री किरिआकोस (फोटो- रायटर)
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और ग्रीक के प्रधानमंत्री किरिआकोस (फोटो- रायटर)

HighLights

  1. यूक्रेन के बंदरगाह शहर में अनाज निर्यात कोरिडोर का निरीक्षण करने गए थे दोनों नेता
  2. काफिले से करीब 500 मीटर की दूरी पर गिरा रूसी मिसाइल
  3. इस हमले में पांच लोगों की गई जान

रायटर, कीव। रूस को जोरदार जवाब देने की तैयारी में जुटे यूक्रेन के राष्ट्रपति रूसी मिसाइल हमले में बाल-बाल बच गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीक के प्रधानमंत्री किरिआकोस मिट्सोटाकिस के साथ जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की काला सागर तट पर बंदरगाह शहर ओडेसा पहुंचे तो एक रूसी मिसाइल उनसे कुछ ही दूरी पर आ गिरा। इस हमले से दोनों नेता हतप्रभ रह गए। हमले में पांच लोगों की मौत हुई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, चौंकाने वाली इस घटना के दौरान जेलेंस्की के काफिले से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिसाइल विस्फोट के बाद आकाश में धुआं उठता हुआ दिखा। दोनों नेता यूक्रेनी अनाज निर्यात कोरिडोर का निरीक्षण करने गए थे।

हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल

यूक्रेनी नौसेना के प्रवक्ता दिमित्री प्लेटेंचक ने कहा कि हमले में मौत के अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हालांकि, दोनो नेताओं तक इसकी आंच नहीं पहुंची। जेलेंस्की और यूक्रेनी पीएम मिट्सोटाकिस ने प्रेसवार्ता कर कहा कि वे दोनों इस घटना के गवाह हैं।

बीते 24 घंटे में रूसी हमले में सात लोग की हुई मौत 

वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि उसका उद्देश्य हमले के लिए तैयार यूक्रेनी नौसेना ड्रोनों को नष्ट करना था, जिसे हासिल कर लिया गया। यूक्रेनी प्राधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि बीते 24 घंटे में रूसी हमले में कम से कम सात लोग मारे गए है और 15 अन्य घायल हुए हैं। डोनेस्क, खार्कीव व खेरसान के क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार, ओडेसा में पांच सैनिकों के अलावा अन्य जगहों पर दो नागिरकों को भी जान गवांनी पड़ी है। वहीं, यूक्रेनी सेना 2024 में रूस को करारा जवाब देने की तैयारी में है। इसमें पश्चिम एशिया में गाजा में युद्ध छिड़ जाने से बाधा पहुंची है।

यह भी पढ़ें- Pakistan: नवाज शरीफ के दोनों बेटों को कोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी वारंट 14 मार्च तक निलंबित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।