नई दिल्ली, एएनआई। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले तीन साल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कठिन रहे। इस दौरान कई बीमारियों का सही से इलाज नहीं हो सका। कोविड के चलते कुष्ठ रोग से संबंधित सेवाएं भी बाधित रही हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्तर पर इसके अंतराल को दूर करने का आग्रह किया। एक प्रेस विज्ञप्ति में डब्ल्यूएचओ ने रविवार को सभी देशों से शून्य कुष्ठ रोग संक्रमण व बीमारी, जीरो विकलांगता और जीरो लेप्रोजी स्टिग्मा की दिशा में तेजी से काम करने का आह्वान किया।

कुष्ठ रोग का 100 फीसदी इलाज संभव

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने बताया कि अगर कुष्ठ रोग का जल्द पता चल जाए तो इसका 100 फीसदी इलाज संभव है। साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुष्ठ रोग सेवाओं को बहाल करने की दिशा में देशों को काम करना चाहिए। डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने बीमारी को जड़ से खत्म करने व शून्य कुष्ठ रोग के लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित कमजोर लोगों पर ध्यान देने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने इस रोग से प्रभावित शरणार्थी और भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर भी नजर रखने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों को सशक्त बनाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ दुनियाभर में कुष्ठ रोग प्रभावित देशों का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है ताकि साल 2030 तक शून्य कुष्ठ रोग के लक्ष्यों प्राप्त किया जा सके। इस साल कुष्ठ रोग दिवस का थीम 'एक्ट नाउ एंड लेप्रोसी' है।

Australia: रेडियोएक्टिव कैप्सूल के गायब होने से हड़कंप, मचा सकता है पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भारी तबाही

सात देशों में भेदभाव कानून

डब्ल्यूएचओ ने 7 देशों से तुरंत कुष्ठ रोग से जुड़े भेदभावपूर्ण कानूनों को रद्द करने का अनुरोध किया। साथ ही संगठन ने कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों व उनके परिवारों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों व दिशानिर्देशों को लागू करने पर भी जोर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में कुष्ठ रोग के 1,40,000 नए मामले सामने आए थे। जिनमें से 6 प्रतिशत से अधिक मामले 15 साल से कम उम्र के बच्चे में पाए गए। जबकि 2020 से 2021 तक नए मामलों में 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

Pakistan: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के टांडा बांध में बच्चों से भरी नाव पलटी, हादसे में 10 की मौत

Pakistan में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा, घोषणा से पहले ही पंपों पर लग गई लंबी कतारें

Edited By: Anurag Gupta