Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं वसुंधरा ओसवाल? जिन्होंने सुनाई युगांडा जेल की आपबीती, पिता हैं दिग्गज कारोबारी और 24000 करोड़ के मालिक

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 03:50 PM (IST)

    भारतीय मूल के अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल को पिछले साल एक कर्मचारी के अपहरण और हत्या के झूठे मामले में युगांडा में पुलिस हिरासत में रखा गया। इस बात की जानकारी उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में दी। उन्होंने युगांडा पुलिस पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनको खाना भी नहीं दिया जाता था।

    Hero Image
    भारतीय मूल के अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी हैं वसुंधरा ओसवाल। (फोटो- पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल के अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। वसुंधरा को साल 2024 में अपने पिता कंपनी में एक कर्मचारी के अपहरण और हत्या के झूठे मामले में युगांडा में पुलिस हिरासत में रखा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वसुंधरा को तीन हफ्तों तक युगांडा पुलिस ने हिरासत में रखा, बाद में उन्हें बीते साल 21 अक्टूबर को रिहा किया गया। 26 वर्षीय ओसवाल को दोषी हत्यारों और मानव तस्करों के साथ एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था। हाल के दिनों में उन्होंने एक साक्षात्कार में अपनी इस कहानी को बताया। आइए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

    जानिए कौन हैं वसुंधरा ओसवाल?

    • भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति पंकज और राधिका ओसवाल की बेटी हैं। वसुंधरा ओसवाल की उम्र 26 साल की है। वसुंधरा दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक विला वारी में रहती हैं, जिसकी कीमत 200 मिलियन डॉलर से ज़्यादा है। यह विला स्विटज़रलैंड में माउंट ब्लैंक के सामने स्थित है। इसको मशहूर इंटीरियर डिज़ाइनर जेफ़री विल्क्स ने डिज़ाइन किया था।
    • वसुंधरा ओसवाल ने स्विटज़रलैंड के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से वित्त में ऑनर्स ग्रेजुएशन किया है। साल 2020 में वह PRO Industries के बोर्ड में शामिल हुईं। इसके साथ ही संगठन की पहली महिला लीड के रूप में इतिहास रचा था।
    • वर्तमान में वह PRO Industries की कार्यकारी निदेशक (वित्त) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। ये कंपनी निवेश रणनीति और संयंत्र विकास की देखरेख का काम करती है। इसके साथ ही ओसवाल गिनी में सबसे बड़ी बॉक्साइट खनन परियोजनाओं में से एक, एक्सिस मिनरल्स की महानिदेशक भी हैं। इसमें 884 मिलियन टन बॉक्साइट है।
    • वसुंधरा ओसवाल के नेतृत्व में PRO Industries और एक्सिस मिनरल्स ने प्रमुख विस्तार परियोजनाओं को अच्छी तरीके से पूरा किया है। इसके साथ ही PRO Industries में व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) कार्यक्रम को भी शानदार तरीके से एकजुट किया।
    • वसुंधरा ओसवाल को कई पुरस्कार भी मिले हैं। जिसमें द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा इंस्पायरिंग वूमन ऑफ़ द ईयर और 2023 में ग्लोबल यूथ आइकॉन जैसे पुरस्कार शामिल हैं। इसके साथ ही उन्हें 2023 में फेमिना इंडिया में भी दिखाया गया था।
    • बता दें कि पंकज ओसवाल की कुल संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर आंकी गई है। जो 24,000 करोड़ रुपये के करीब है।

    ओसवाल ने बताई झूठे आरोप की कहानी

    शुक्रवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वसुंधरा ओसवाल अपने ऊपर लगे गलत आरोपों के बारे में बताया। उन्होंने अपने कारावास को मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन बताया और आरोप लगाते हुए कहा कि उनको खाना, पानी और यहां तक की शौचालय की पहुंच से भी दूर रखा।

    एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि मेरे माता-पिता को मेरे लिए भोजन, पानी और बुनियादी ज़रूरतें लाने के लिए वकीलों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी

    युगांडा पुलिस पर लगाए कई आरोप

    वसुंधरा ओसवाल में युगांडा पुलिस पर बिना वारंट के उनके परिसर की तलाशी के साथ बिना किसी कानूनी प्रतिनिधित्व के बयान देने का भी आरोप लगाया। पुलिस बॉन्ड जमा करने और कथित रूप से मृत कर्मचारी के 10 अक्टूबर को जीवित पाए जाने के बावजूद भी उनको करीब 21 दिनों तक हिरासत में रखा गया।

    यह भी पढ़ें: FBI डायरेक्टर के बाद काश पटेल को मिली एक और अहम जिम्मेदारी, इस विभाग के बनेंगे कार्यवाहक प्रमुख

    यह भी पढ़ें: 'ट्रंप और मोदी मिले तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा', इटली की PM मेलोनी ने वामपंथियों की बखिया उधेड़ दी