विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

South Korea: रनवे पर उतरते ही दीवार से टकराकर ब्लास्ट हुआ प्लेन; देखें हादसे का खौफनाक Video

Published: Sun, 29 Dec 2024 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2024 09:24 AM (IST)

मुआन इंटरनेशनल एयपोर्ट पर हुए इस हादसे में 62 लोगों की मौत की खबर है। हादसा उस वक्त हुआ जब ...और पढ़ें

दक्षिण कोरिया में बड़ा विमान हादसा (फोटो-एक्स)
दक्षिण कोरिया में बड़ा विमान हादसा (फोटो-एक्स)

HighLights

  1. लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर एक दीवार से टकराया प्लेन।
  2. विमान में लगी आग और चारों और फैला धुंआ।

डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया में एक बड़ा प्लेन हादसा हो गया है। 181 लोगों को ले जा रहा विमान मुआन इंटरनेशन एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। इस हादसे में 62 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसे का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में विमान रनवे से उतरकर दूर तक फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है और आगे जाकर एक दीवार से टकरा जाता है। टकराने के बाद विमान में एक जोरदार धमाका होता है।

आसमान में उठी आग की लपटें

कुछ ही सेकंड में आसमान में भयंकर काला धुआं उठने लगता है। वीडियो में विमान के कुछ हिस्सों में आग की लपटें घिरती हुई भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में, ऐसा प्रतीत होता है कि दुर्घटना से कुछ सेकंड पहले विमान ने 'बेली लैंडिंग' (अपने लैंडिंग गियर को पूरी तरह से बढ़ाए बिना) का प्रयास किया था।

चालक दल के छह सदस्यों सहित 181 यात्री सवार

विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित 181 यात्री सवार थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि अब तक दो लोग, एक यात्री और एक फ्लाइट अटेंडेंट जिंदा पाए गए हैं। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी जेट के पिछले हिस्से से यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हवाईअड्डे पर आपातकालीन सेवाएं सुबह करीब नौ बजे शुरू हुईं। दुर्घटनास्थल पर कम से कम 32 दमकल गाड़ियां और बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए हैं।

इमरजेंसी बैठक का एलान

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने हरसंभव बचाव प्रयासों का आदेश दिया। उन्होंने एक बयान में अधिकारियों को निर्देश दिया, 'सभी संबंधित एजेंसियों को कर्मियों को बचाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधन जुटाने चाहिए।' उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने भी इस घटना पर एक आपात बैठक बुलाई। वहीं माना जाता है कि दुर्घटना पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप लैंडिंग गियर में खराबी आ गई।

यह भी पढ़ें: साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 47 की मौत, लैंडिंग गियर में दिक्कत के बाद रनवे पर धमाका; 181 लोग सवार थे