Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 179 लोगों के मारे जाने की आशंका, लैंडिंग गियर में दिक्कत के बाद रनवे पर धमाका

    South Korea plane crash हाल ही में अजरबैजान का एक विमान लैंडिंग के समय क्रैश हुआ था। इसकी चर्चा थमी नहीं कि ऐसा ही हवाई हादसा दक्षिण कोरिया में रविवार हो गया। साउथ कोरिया के मुआन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त रनवे पर विमान फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 181 लोग सवार थे। इनमें से 179 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

    By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 29 Dec 2024 11:42 AM (IST)
    Hero Image
    दक्षिण कोरिया में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया (फोटो- REUTERS)

    एजेंसी, सियोल। South Korea plane crash दक्षिण कोरिया में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से फिसल गया। इस हादसे में 179 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं लोगों को बचाया गया है और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि यह विमान थाईलैंड से लौट रहा था। दक्षिण कोरिया के मुआन जब यह विमान एयरपोर्ट पर उतर रहा था। इस दौरान रनवे पर फिसल गया और एक दीवार से जा टकराया। इसके चलते विमान में आग लग गई।

    रनवे पर फिसला विमान, दीवार से टकराने से लगी आग

    कोरिया टाइम्स के अनुसार, 173 कोरियाई, दो थाई यात्री और छह चालक दल के सदस्य जेजू एयर की उड़ान में सवार थे, जो थाईलैंड से सुबह 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना हुई थी और सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरनी थी।

    जानकारी के अनुसार, विमान ने शुरू में लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतर सका। इसके बाद यह हवाई अड्डे के चक्कर लगाता रहा और फिर से उतरने का प्रयास किया, लेकिन रनवे पर फिसल गया। इसके बाद विमान रनवे के अंत में दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना के 43 मिनट बाद आग को बुझाया गया। 

    दक्षिण कोरिया के स्थानीय समय सुबह 9:07 बजे हुआ हादसा

    'केबीएस वर्ल्ड' के अनुसार कोरिया एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन और दक्षिण जिओला स्टेट के फायरब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह सुबह स्थानीय समय 9:07 बजे 175 यात्रियों और छह फ्लाइट अटेंडेंट को लेकर थाईलैंड से आ रही जाजू एयर का फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी। तभी यह हादसा हुआ।

    दो लोगों को ​विमान से जीवित निकाला

    योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार जेजू एयरलाइंस का विमान 2216 थाईलैंड से लौट रहा था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अब तक दो लोगों को बचाया जा चुका है। यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से से बाहर निकाला जा रहा है। विमान में कुल 181 लोग थे। इनमें से 175 यात्री और छह फ्लाइट के क्रू मेंबर थे।

    दुर्घटना होते ही उठने लगा काले धुएं का गुबार

    दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। यह भी माना जा रहा है कि संभवत: दुर्घटना पक्षियों के टकराने की वजह से हुई, जिस कारण से लैंडिंग के वक्त गियर में तकनीकी खराबी आ गई। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने कहा कि हादसे के बाद लगी आग लगभग बुझा दी गई है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिन दो लोगों को विमान से जीवित निकाल लिया गया, उनमें एक यात्री और एक चालक दल का मेंबर है।

    हाल ही में अजरबैजान का विमान भी हो गया था दुर्घटनाग्रस्त

    अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान बाकू से रूस के चेचेन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। मगर ग्रोज्नी में कोहरे की वजह से विमान उतर नहीं सका। इसके बाद वह कैस्पियन सागर की तरफ बढ़ा। मगर वह अपना मूल रास्ता भटक चुका था। कुछ ही देर में अकताऊ शहर में सागर के तट पर विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान मे सवार 29 यात्रियों को बचा लिया गया।

    सोर्स- एजेंसियों और द.कोरिया के स्थानीय मीडिया के इनपुट के साथ।