Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO : देखिए किस देश के समुद्री तट पर शान से घूमती नजर आई Littel Lion

    By Vinay TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 11 Oct 2019 03:05 PM (IST)

    VIDEO एक संस्था की ओर से शेर जैसी दिखने वाली बिल्ली का वीडियो ट्वीट किया गया है। ये आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    VIDEO : देखिए किस देश के समुद्री तट पर शान से घूमती नजर आई Littel Lion

    नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। देश दुनिया में तमाम तरह के अजीबोगरीब जानवर पाए जाते हैं। इसी में से एक बिल्ली भी है। भारत में काली बिल्ली पाई जाती है और कई बार जब ये आपके सामने से गुजर जाती है तो इसे अशुभ भी माना जाता है। कहा जाता है कि बिल्ली रास्ता काट गई है अब कुछ देर ठहर जाओ उसके बाद आगे जाओ, वरना कुछ अनिष्ट हो जाएगा। देश में इस तरह की तमाम बातें कही जाती हैं। मगर विदेशों में बिल्लियों का आकार प्रकार अलग-अलग है। वहां की बिल्लियां भारत की बिल्लियों से एकदम अलग होती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पशुओं के लिए समर्पित ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया वीडियो 

    हाल ही में पशुओं के लिए समर्पित एक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया। इस वीडियो में एक परर्शियन बिल्ली को समुद्र के किनारे से आता हुआ दिखाया गया है। पहली बार में देखने पर तो ये बिल्ली एक छोटे शेर जैसी दिखाई देती है। जिस ट्वीटर हैंडल से इसे ट्वीट किया गया हैं उसमें भी इसे लिटिल लायन कहकर संबोधित किया गया है। 

    शेर जैसा आकार 

    इस परर्शियन बिल्ली का जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें वो समुद्र की तरफ से आते हुए दिखाई देती है। एक बारगी तो इसको देखकर यही लगता है कि ये कोई छोटे शेर का बच्चा है। मगर जब इसको पास से देखा जाता है तो ये बिल्ली जैसी ही दिखती है। इसके चेहरे पर बड़े पैमाने पर बाल भी है। जैसे आमतौर पर शेरों के चेहरे पर दिखाई पड़ते हैं। 

    वीडियो शेयर कर ली गई चुटकियां 

    वीडियो शेयर करने वाली संस्था की ओर से भी इस वीडियो को शेयर करने के दौरान चुटकी ली गई है। लिखा गया है कि The Littel Lion उसके बाद हंसी मजाक के कुछ सिंबल भी पोस्ट किए गए हैं। इस वजह से इस वीडियो को रोमांचकता के साथ देखा जा रहा है।

    समुद्र किनारे आते हुए देखी गई 

    Tiny Animals की ओर से ये वीडियो समुद्र किनारे रिकार्ड किया गया है। मात्र 11 सेकंड के इस वीडियो में ये परर्शियन बिल्ली समुद्र के किनारे रेतीले हिस्से से मस्त चाल में आती हुई दिखाई देती है। वीडियो को देखने के बाद लगता है कि जैसे ये रिकार्ड करने वाले के सामने ही आकर रुक जाती है। 

    यूएई के समुद्र तट पर दिखी शेर जैसी बिल्ली 

    द डेली एडवेंचर्स की तान्या माइकल ने यूएई के समुद्र तट से तीन बिल्लियों को बचाया था, उनमें से एक ये शेर जैसी दिखने वाली बिल्ली भी शामिल थी। इसको Littel Lion के नाम से संबोधित किया गया। 

     

    आम बिल्लियों से अलग 

    यदि हम भारत में देखी जाने वाली बिल्लियों से इसकी तुलना करें तो काफी फर्क मिलेगा। भारत में भी बिल्लियों का आकार छोटा होता है मगर उनके चेहरे पर इस तरह से बाल नहीं होते। मगर इस परर्शियन बिल्ली का आकार प्रकार पूरी तरह से अलग है। इसका चेहरा शेर जैसा दिखाई देता है। इसके पैर भी काफी मोटे और बालों से भरे हुए हैं। इसकी पूंछ भी काफी लंबी और घने बालों वाली है। वीडियो में एक बार ये अपनी पूंछ भी ऊपर करती है जो घने बालों के पूरी तरह से भरी हुई है।

    ये भी देखें :- VIDEO: देखें सैनिक ने खतरनाक किंग कोबरा को कैसे महज दो अंगुलियों से किया काबू