Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका-रूस में काला सागर में युद्धविराम पर वार्ता, राष्ट्रपति ट्रंप ने चर्चा पर जताया संतोष

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 11:07 PM (IST)

    अमेरिका और रूस के बीच काला सागर में युद्ध विराम को लेकर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य था कि यहां से जहाजों का आवागमन शुरू किया जा सके। यूक्रेनी अधिकारियों से बात करने के बाद अमेरिकी अधिकारी अब रूस के समकक्षों से प्रस्तावित युद्धविराम समझौते पर बात कर रहे हैं। इस बीच रूस यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है।

    Hero Image
    अमेरिका-रूस में काला सागर में युद्धविराम पर वार्ता। (फोटो- रॉयटर्स)

    रॉयटर्स, रियाद। अमेरिका और रूस के बीच काला सागर में युद्ध विराम को लेकर वार्ता हुई है, जिससे वहां पर जहाजों का आवागमन शुरू हो सके। यह यूक्रेन में युद्धविराम के लिए सऊदी अरब में हो रही वार्ता का हिस्सा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को यूक्रेनी अधिकारियों से बात करने के बाद अमेरिकी अधिकारी अब रूस के समकक्षों से प्रस्तावित युद्धविराम समझौते पर बात कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत की प्रगति पर संतोष जताया है। युद्धविराम के लिए चल रही वार्ता के बीच रूस और यूक्रेन के एक-दूसरे पर हमले जारी हैं।

    रूस लगातार यूक्रेन पर कर रहा हमला

    रूस ने लगातार तीसरी रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया। इन हमलों में एक व्यक्ति घायल हुआ है और कई मकानों को नुकसान हुआ है। जबकि रूस ने रविवार-सोमवार की रात यूक्रेन के 227 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। वार्ता में अमेरिकी दल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज कर रहे हैं, वहीं रूसी दल का नेतृत्व रूसी संसद की विदेशी मामलों की समिति के प्रमुख ग्रिगरी कारासिन कर रहे हैं।

    वार्ता में कौन-कौन शामिल?

    वार्ता में यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तेम उमेरोव भी शामिल हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि मास्को और वॉशिंगटन यूक्रेन संकट के समाधान की इच्छा रखते हैं। इसी इच्छा को लेकर दोनों देश शांति स्थापना के लिए बातचीत को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। सऊदी अरब में चल रही बातचीत में कई तकनीक ¨बदुओं पर चर्चा हुई है और उनके समाधान का रास्ता बन रहा है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में वैध वीजा प्रवेश की गारंटी नहीं, फोन-लैपटॉप भी चेक कर सकते हैं अधिकारी; आपके क्‍या अधिकार हैं?

    यह भी पढ़ें: US: अमेरिका में अवैध रूप से रही महिला गिरफ्तार, ट्रंप को वोट करने वाले पति ने कहा- कोई पछतावा नहीं

    comedy show banner
    comedy show banner