Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में वैध वीजा प्रवेश की गारंटी नहीं, फोन-लैपटॉप भी चेक कर सकते हैं अधिकारी; आपके क्‍या अधिकार हैं?

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 06:37 PM (IST)

    डोनाल्‍ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका का राष्‍टपति बनने के बाद अमेरिकी इमिग्रेशन के नियम सख्त हो गए हैं। विचारधारा के आधार पर एंट्री रोक दी जा रही है। इलेक ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमेरिकी इमिग्रेशन नियम और आपके अधिकार। फोटो us homeland security department

    डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्ली/वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में कई नीतियों में बदलाव हुए हैं। अमेरिका की इमिग्रेशन नीतियां पहले की तुलना में बेहद सख्त हो गई हैं। पर्यटकों और प्रवासियों को बॉर्डर पर ही हिरासत में लिया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना ही नहीं, कुछ लोगों को उनकी राजनीतिक विचारधारा के आधार पर एंट्री देने से रोका जा रहा है। सोशल मीडिया पोस्‍ट के आधार पर एंट्री देनी या नहीं, यह तय किया जा रहा है। अधिकारियों को यात्रियों के इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस चेक करने का अधिकार है। इन सारी गतिविधियों से अमेरिका जाने वाले यात्रियों में भ्रम की स्थिति है।

    अमेरिका में एंट्री के लिए क्‍या-क्‍या अधिकार हैं, क्या वैध वीजा होने पर भी आपको अमेरिका में घुसने से रोका जा सकता है? क्‍या आप या आपकी परिवार से भी कोई अमेरिका घूमने जाने की तैयारी में है तो यहां पढ़ें सभी सवालों के जवाब...

    क्‍या वैध वीजा होने पर भी एंट्री रोकी जा सकती है?

    हां, वैध वीजा होने के बावजूद अमेरिका में एंट्री रोकी जा सकती है। किसी तरह का संदेह होने पर  वैध वीजा होने के बाद वे आपको एयरपोर्ट से वापस कर सकते हैं। आपको हिरासत में लेकर बाद में वहां से डिपोर्ट कर सकते हैं।

    वैध वीजा पर भी नहीं मिली एंट्री तो आगे क्‍या?

    अगर आपके पास वैध वीजा है और फिर भी इमिग्रेशन अधिकारी एंट्री से रोक देते हैं तो आमतौर पर आपको वापस भेजने का ऑप्‍शन दिया जाता है। यानी कि आप स्‍वेच्‍छा से अपने देश लौट सकते हैं, लेकिन आमतौर आपका वीजा रद्द कर दिया जाता है। हां अगर आप यहां वापस जाने से इनकार करते हैं तो अधिकारियों के पास आपको हिरासत में लेने के बाद औपचारिक रूप से डिपोर्ट करने का अधिकार होता है।

    यह भी पढ़ें- US: अमेरिका में अवैध रूप से रही महिला गिरफ्तार, ट्रंप को वोट करने वाले पति ने कहा- कोई पछतावा नहीं

    अगर हिरासत में ले लिया तो फिर क्‍या ऑप्‍शन है?

    • वकील का अधिकार : अमेरिका में हिरासत में लिए गए यात्रियों को कानूनी सलाह लेने का अधिकार मिलता है। ऐसे में एडवोकेट से संपर्क करें। अगर आपका वकील का खर्च नहीं उठा सकते हैं तो आपको सार्वजनकि वकील दिया जाता है।
    • चुप रहने का अधिकार:  वहां चुप रहने का अधिकार भी है। यानी कि आप अधिकारियों से कह सकते हैं कि आप एडवोकेट के बिना कोई बयान नहीं देना चाहते हैं। हालांकि, आप पहचान और यात्रा दस्‍तावेजों के बारे में जानकारी  देने ही होगी।  
    • मानवीय व्‍यवहार किए जाने का अधिकार: हिरासत के दौरान अमेरिकी अधिकारियों को आपके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करना होगा। भोजन, पानी और चिकित्सा देखभाल जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करनी होंगी।

    क्‍या अधिकारी आपका लैपटॉप या फोन चेक कर सकते हैं?

    हां, अमेरिकी कस्‍टम्‍स और बॉर्डर प्रोटेक्शन अधिकारी आपकी परमिशन के बिना और किसी ठोस कारण के बिना भी आपका लैपटॉप या फोन या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर सकते हैं। उसके डेटा को देख सकते हैं, उन्‍हें इसका अधिकार मिला हुआ है।

    हालांकि, कई संगठनों ने इस नियम को निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया है। फिर भी अमेरिकी कोर्ट ने अभी तक इस नियम को अवैध नहीं माना है।

    यह भी पढ़ें- पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी जेसिका एबर अपने घर में मृत मिलीं, ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दिया था इस्तीफा