Ukraine-Russia War: यूक्रेन का समर्थन जताने अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन पहुंचे कीव, जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आश्वासन
Ukraine-Russia Warअमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन सोमवार को बिना पूर्व घोषित कार्यक्रम के कीव पहुंचे। यह उनकी दूसरी यात्रा है। इससे पहले उनकी यात्रा रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के ठीक दो महीने बाद अप्रैल 2022 में हुई थी।उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं यहां एक महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए आया हूं। रूसी आक्रामकता से मुक्ति पाने के लिए जारी यूक्रेन युद्ध में अमेरिका हमेशा उसके साथ है।

रायटर, कीव। अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन सोमवार को बिना पूर्व घोषित कार्यक्रम के कीव पहुंचे। उनकी यह यात्रा रूस के साथ जारी संघर्ष में सतत पश्चिमी मदद पर उठने वाले सवालों के बीच अटूट समर्थन जताने के लिया किया गया है। आस्टिन पोलेंड से ट्रेन से कीव पहुंचे थे।
यह उनकी दूसरी यात्रा है। इससे पहले उनकी यात्रा रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के ठीक दो महीने बाद अप्रैल 2022 में हुई थी।उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं यहां एक महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए आया हूं। रूसी आक्रामकता से मुक्ति पाने के लिए जारी यूक्रेन युद्ध में अमेरिका हमेशा उसके साथ है। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात की और समर्थन की प्रतिबद्धता जताई।
अमेरिका जरूरी सुविधाएं यूक्रेन को करता रहेगा मुहैया
अमेरिका और उसके सहयोगी युद्ध में सफलता के लिए यूक्रेन को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का काम करते रहेंगे। उनका रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव और चीफ आफ स्टाफ जनरल वलेरी जालुझनी से मिलने का भी कार्यक्रम है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि आस्टिन यूक्रेनी अधिकारियों को यह बताना चाहते थे कि रूस के खिलाफ यूक्रेन के अमेरिकी समर्थन दृढ़ है और जारी रहेगा। भले ही दुनिया का ध्यान पश्चिम एशिया की ओर आकर्षित हो और लगभग 21 महीने के युद्ध के कारण थकान के संकेत मिले हों।
वहीं, रूस ने 2016 यूरोविजन संगीत प्रतियोगिता जीतने वाली एक यूक्रेनी गायका को वांछित सूची में शामिल किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के डेटाबेस में गायिका सुजाना जमालदीनोवा को आपराधिक कानून का उल्लंघन करने के आरोप में सूचीबद्ध किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।