Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War News: इधर ईरान-इजरायल की जंग, उधर जेलेंस्की ने लिया ये बड़ा फैसला; जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 05:49 PM (IST)

    Russia Ukraine War Latest News कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा कि राजधानी में मरने वालों में एक 62 वर्षीय अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। इधर रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में कीव और दक्षिणी जपोरीजिया क्षेत्र में सैन्य उद्योग परिसरों में लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए हवाई जमीनी और समुद्र आधारित मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

    Hero Image
    जेलेंस्की ने लिया ये बड़ा फैसला (File Photo)

    रॉयटर्स, कीव। रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण किया था, तब से अब तक युद्ध जारी है। पिछले करीब 40 महीने से चल रहे युद्ध में यूक्रेन को भारी जान-माल के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर उसकी आबादी पर पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी घटती जनसंख्या के संकट से निपटने के लिए यूक्रेन ने बुधवार को एक नया कानून पारित किया, जिसमें यूक्रेनी नागरिकों को दोहरी या बहु-नागरिकता रखने की अनुमति दी गई है।

    लाखों लोग देश छोड़कर चले गए

    2022 में यूक्रेन की अनुमानित चार करोड़ से ज्यादा आबादी थी। जबकि 2025 में इस देश की अनुमानित जनसंख्या घटकर 3.8 करोड़ है। युद्ध के चलते लाखों लोग देश छोड़कर भी चले गए हैं।

    बहु-नागरिकता का किसे मिलेगा फायदा?

    यूक्रेनी संसद ने बुधवार को इस कानून पर मुहर लगाई। पहले यूक्रेनी कानून दोहरी या बहु-नागरिकता को मान्यता नहीं देता था। इसका मतलब था कि देश से बाहर रहने वाले यूक्रेनी लोगों को यूक्रेनी पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए अपनी दूसरी नागरिकता छोड़नी पड़ती थी।

    तेजी से घट गई यूक्रेन की जनसंख्या

    सरकारी अधिकारियों का अनुमान है कि यूक्रेन का प्रवासी समुदाय लगभग ढाई करोड़ है। 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद जब यूक्रेन स्वतंत्र हुआ था, तब इस देश की जनसंख्या 5.2 करोड़ थी।

    संबंध पुनःस्थापित के लिए महत्वपूर्ण कदम

    एकता मंत्री ओलेक्सी चेरनीशोव ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, यह निर्णय दुनिया भर में रहने वाले लाखों यूक्रेनी लोगों के साथ संबंध पुनःस्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    मिसाइलों से यूक्रेन पर बड़ा हमला

    रूस ने रातभर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया। राजधानी कीव समेत कई शहरों पर हमले में 16 लोगों की मौत हो गई और 156 घायल हो गए। रूस ने इस हमले को ऐसे समय अंजाम दिया, जब कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन चल रहा है।

    कीव में भयंकर तबाही

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि रूसी बलों ने यूक्रेन पर 440 से अधिक ड्रोन और 32 मिसाइलों से हमले किए। उन्होंने कीव में तबाही को सबसे भयंकर करार दिया।

    अमेरिका से मांगी मदद

    जेलेंस्की ने बताया कि ऐसे हमले शुद्ध रूप से आतंकवाद हैं। अमेरिका और यूरोप समेत पूरी दुनिया को एक सभ्य समाज के रूप में आतंकियों को कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। पुतिन ऐसा केवल इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह युद्ध जारी रखने की क्षमता रखते हैं।' जेलेंस्की इस समय जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा में हैं।

    यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन को सौंपे युद्ध में जान गंवाने वाले 1200 सैनिकों के शव, Ukraine ने अब तक 4800 से अधिक शव किए हैं वापस