Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के तीन लड़ाकू विमान मार गिराए, अवदीवका से पीछे हटी यूक्रेनी सेना

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 11:45 PM (IST)

    यूक्रेनी सेना ने शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में दो रूसी एसयू-34 लड़ाकू बमवर्षक और एक एसयू-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया। यूक्रेन अग्रिम पंक्ति के समीप के क्षेत्रों में रूसी विमान के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए उन्नत पश्चिमी हवाई रक्षा प्रणाली को तैनात करने में सक्षम हो गया है। 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी हमले के दो वर्ष पूरे हो जाएंगे।

    Hero Image
    यूक्रेन ने रूस के तीन लड़ाकू विमान मार गिराए।

    रायटर, कीव। यूक्रेनी सेना ने शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में दो रूसी एसयू-34 लड़ाकू बमवर्षक और एक एसयू-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया। यूक्रेन अग्रिम पंक्ति के समीप के क्षेत्रों में रूसी विमान के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए उन्नत पश्चिमी हवाई रक्षा प्रणाली को तैनात करने में सक्षम हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 फरवरी को होगा दो वर्ष पूरा

    यूक्रेन की वायुसेना के प्रमुख म्यकोला ओलेश्चुक ने टेलीग्राम पर लिखा- शनिवार सुबह यूक्रेनी सेना की वायुसेना पूर्वी इकाई ने शत्रु के तीन विमानों को ध्वस्त कर दिया। दूसरी ओर यूक्रेन के सैन्य प्रमुख कर्नल-जनरल अलेग्जेंडर सिरस्की ने शनिवार को कहा कि यूक्रेनी सेना तबाह हो गए पूर्वी शहर अवदीवका से पीछे हट गई है। इससे रूस के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी हमले के दो वर्ष पूरे हो जाएंगे।

    सेना प्रमुख ने क्या कहा?

    सेना प्रमुख ने कहा कि यूक्रेनी सेना शहर के बाहर ज्यादा सुरक्षित स्थानों पर चली गई है।कीव ने कहा कि यूक्रेन को गोला-बारूद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी सैन्य सहायता में देरी के कारण पीछे हटने की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य सैनिकों को महीनों की भीषण लड़ाई के बाद रूसी सेना से पूरी तरह घिरे होने से बचाना था।

    यह भी पढ़ेंः अंतरिक्ष में रूसी परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिकी दावे को रूस ने नकारा, मॉस्को ने कहा- मनगढ़ंत बातें फैला रहा है अमेरिका

    जेलेंस्की ने हथियारों में कमी की चेतावनी दी

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वी. जेलेंस्की ने शनिवार को सहयोगियों को चेतावनी दी कि उनके देश के लिए हथियारों की कमी के खतरे से रूस को राहत मिल रही है। राष्ट्रपति के इस कथन के कुछ ही घंटे बाद उनके सैन्य प्रमुख ने कहा कि पूर्वी शहर अवदीवका से सेना पीछे हट रही है। जेलेंस्की ने सुरक्षा और विदेश नीति अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलन और म्यूनिख सुरक्षा कान्फ्रेंस को संबोधित किया।

    यह भी पढ़ेंः Vladimir Putin: 'देश में तीन से अधिक बच्चे पैदा करें रशियन महिलाएं', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों से ऐसा क्यों कहा?

    comedy show banner