Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वो मेरी है और सिर्फ मेरी', केरल की महिला का UAE के फ्लैट में मिला शव, पति ने कहा- 'मैं तो केवल...'

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 07:05 PM (IST)

    केरल के कोल्लम की अतुल्य शेखर यूएई में अपने घर में मृत पाई गईं। परिवार ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए पति ने उन्हें प्रताड़ित किया। 2014 में सतीश से शादी हुई थी। मृतका की मां ने सतीश पर हत्या का आरोप लगाया है। सतीश ने पत्नी को पीटने की बात स्वीकार की है लेकिन इसे प्यार का नतीजा बताया।

    Hero Image
    केरल की महिला का UAE के फ्लैट में मिला शव। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के कोल्लम की रहने वाली अतुल्य शेखर शनिवार को UAE में अपने घर में मृत पाई गई। अपने फ्लैट पर वह अपने पति के साथ रह रही थीं। इस बीच मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए अतुल्य शेखर को उसके पति ने परेशान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, अतुल्य शेखर अपने पति के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शहराज स्थित अपने घर में रही थीं। शनिवार को उनकी लाश उनके ही फ्लैट में मिली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। साल 2014 में उनकी शादी कोल्लम निवासी सतीश के साथ हुई थी।

    मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप

    इस बीच मृतका अतुल्य शेखर की मां ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि सतीश ने 18 और 19 जुलाई के बीच उसका गला दबाया, उसके पेट पर लात मारी और उसके सिर पर प्लेट से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस मामले में जांच की जा रही है।

    मृतका की मां का आरोप है कि कथित तौर पर शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। मृतका के परिवार का कहना है कि उन्होंने सतीश को 40 से अधिक सोने के आभूषण और एक बाइक दी थी। बता दें कि अतुल्य के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

    सतीश ने स्वीकारी पत्नी को पीटने की बात

    इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अतुल्य शेखर के पति सतीश शंकर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को पीटने की बात स्वीकारी है। उन्होंने इस बात को उचित ठहराते हुए कहा कि यह सब उन्होंने प्यार के लिए किया है। पति ने कहा कि अतुल्य मेरी है और सिर्फ मेरी है। 

    सतीश का कहना है कि वह इस दावे से इनकार नहीं करते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को नहीं पीटा। उन्होंने कहा कि मैंने नशे में जरूर पीटा था। लेकिन मैं ऐसा रोज नहीं करता था।

    पत्नी पर लगाया ये आरोप

    इस बीच सतीश ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करती थी। उसने कहा कि जब उसको गुस्सा आता था तो वह नहीं समझ पाती थी कि वह क्या करे।

    यह भी पढ़ें: न पसीजा दिल और न कांपा कलेजा... बदले की आग में झुलसे अनस खान ने विपिन पर चाकू से किया 14 बार हमला; बोला- पूरा हुआ बदला

    यह भी पढ़ें: Rajasthan: लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर ली 4 साल की बेटी की जान, लाश को प्लास्टिक में बांधकर आलमारी में रखा; ऐसे खुली पोल