Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Turkiye: इस्तांबुल कोर्ट हाउस में गोलीबारी, सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को मार गिराया; पांच लोग घायल

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 04:20 PM (IST)

    तुर्किये की एक अदालत में उस समय हड़कंप मच गया। जब दो हमलावरों ने इस्तांबुल कोर्ट हाउस पर हमला करने की कोशिश की। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए जबकि सुरक्षा कर्मियों ने दोनों हमलावरों को मार गिराया है। तुर्किये के गृह मंत्री अली ने कहा कि मैं हमारे बहादुर पुलिस अधिकारियों को बधाई देता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    Hero Image
    Turkiye: इस्तांबुल कोर्ट हाउस पर हमले की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को मार गिराया (फोटो रायटर)

    एपी/रायटर, इस्तांबुल। तुर्किये की एक अदालत में उस समय हड़कंप मच गया। जब दो हमलावरों ने इस्तांबुल कोर्ट हाउस पर हमला करने की कोशिश की। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए, जबकि सुरक्षा कर्मियों ने दोनों हमलावरों को मार गिराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुर्किये में मारे गए दो हमलावर

    तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि मंगलवार को इस्तांबुल की एक अदालत में दो लोगों ने हमले का प्रयास किया था। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, पुलिस की गोलीबारी में मारे गए महिला और पुरुष शूटर थे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें मौके पर ही मार गिराया गया।

    हमले में घायल हुए पांच लोग

    येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'मंगलवार सुबह कैग्लायन कोर्ट हाउस में एक सुरक्षा चौकी पर हमले का प्रयास किया गया। इस हमले में शामिल पुरुष और महिला की मौत हो गई और इस घटना में तीन पुलिस अधिकारियों सहित पांच लोग घायल हो गए।'

    तुर्किये के गृह मंत्री अली ने दी पुलिस कर्मियों को बधाई

    तुर्किये के गृह मंत्री अली ने कहा कि मैं हमारे बहादुर पुलिस अधिकारियों को बधाई देता हूं। मैं हमारे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि जिस अदालत पर हमले का प्रयास किया गया था। वह कैग्लायन कैग्लायन क्षेत्र में आती है।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: 7 अक्टूबर से गाजा पर हो रहे इजरायली हमले, युद्ध में अब तक 27,585 फलिस्तीनियों की गई जान

    यह भी पढ़ें- India-US Drone Deal: 'MQ9-B ड्रोन से बढ़ेगी भारत की समुद्री सुरक्षा', अमेरिका ने रक्षा सौदे को बताया ऐतिहासिक

    comedy show banner