विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Turkey Earthquake: सिर्फ 10 सेकंड में जमीदोंज हो गई बहुमंजिला इमारत, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 07 Feb 2023 08:48 AM (IST)

तुर्किये और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। दोनों देशों में अब तक चार हजार ...और पढ़ें

Turkey Earthquake: सिर्फ 10 सेकंड में जमीदोंज हो गई बहुमंजिला इमारत
Turkey Earthquake: सिर्फ 10 सेकंड में जमीदोंज हो गई बहुमंजिला इमारत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। तुर्किये और सीरिया सोमवार सुबह एक के बाद एक आए कई भूकंप के झटकों से दहल उठे। लोग नींद से जगे भी नहीं थे कि भूकंप के जोरदार झटकों ने दोनों देशों में भयंकर तबाही मचा दी। पहले 7.8 तीव्रता का जबरदस्त भूंकप आया और फिर इसके बाद इसकी तीव्रता 7.6 और 6.0 रही। इस आपदा में दोनों देशों में 4 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा हजारों लोग घायल भी हुए हैं।

हजारों इमारतें ढहीं

भूकंप से हजारों इमारतें भी ढह गईं। अस्पताल, स्कूल, अमार्टमेंट... कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। भूकंप के झटकों से इमारतों के ढहने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आय़ा है। सिर्फ 10 सेकंड में ही बहुमंजिला इमारत मलबे का ढेर हो गई। ये वीडियो सनलीउर्फा प्रांत का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह भूकंप के झटके से बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

कई इमारतों की ढहने की खबर

एजेंसी ने बताया कि सनलीउर्फा में 16 और उस्मानिया में 34 इमारतों के ढहने की खबर है। इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान इमारत के अंदर कोई शख्स मौजूद था या नहीं। समाचार एजेंसी की माने तो सिर्फ इसी प्रांत में भूकंप से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही

भूकंप ने दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Turkey Earthquake: तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 4 हजार से अधिक, ढह गईं सैकड़ों इमारतें

Turkey Earthquake: भूकंप के बाद फंसे लोगों को बचाने के लिए US ने बढ़ाया हाथ, 2 अमेरिकी बचाव दल जाएंगे तुर्किये