Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Turkey News: मोसाद को जानकारी बेचने के संदेह पर तुर्किये ने सात को किया गिरफ्तार, संयुक्त अभियान में पकड़े संदिग्ध

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 11:17 PM (IST)

    तुर्किये पुलिस ने इजरायली खुफिया सेवा मोसाद को जानकारी बेचने के संदेह में शुक्रवार को सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। संदिग्धों को तुर्किये के राष्ट्रीय खुफिया संगठन के साथ एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया था। उन्होंने कथित तौर पर निजी जासूसों के माध्यम से मोसाद को विवरण दिया था। खुफिया शाखा के अधिकारियों ने इस्तांबुल और पश्चिमी तट के शहर इजमिर में छापेमारी की थी।

    Hero Image
    मोसाद को जानकारी बेचने के संदेह पर तुर्किये ने सात को गिरफ्तार किया (फाइल फोटो)

    एपी, इस्तांबुल। तुर्किये पुलिस ने इजरायली खुफिया सेवा मोसाद को जानकारी बेचने के संदेह में शुक्रवार को सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। संदिग्धों को तुर्किये के राष्ट्रीय खुफिया संगठन के साथ एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया था। उन्होंने कथित तौर पर निजी जासूसों के माध्यम से मोसाद को विवरण दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस्तांबुल मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय द्वारा जारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आतंकवाद विरोधी और खुफिया शाखा के अधिकारियों ने इस्तांबुल और पश्चिमी तट के शहर इजमिर में छापेमारी की थी।

    संदिग्धों को पहले हिरासत में लिया गया था

    माना जाता है कि जांच में दो अन्य संदिग्धों को पहले हिरासत में लिया गया था। पिछले महीने तुर्किये पुलिस ने इजरायल के लिए जासूसी करने के संदेह में 34 लोगों को हिरासत में लिया था। उन पर गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाने का आरोप था। इसमें तुर्किये में रहने वाले विदेशी नागरिकों की टोह लेना और पीछा करना, हमला करना और अपहरण करना शामिल था।

    ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस ने युद्धबंदियों के शव देने से इनकार किया, हमले में 65 यूक्रेनी नागरिकों की हुई थी मौत