यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
7.5 के जोरदार भूकंप से दहला न्यू कैलेडोनिया, सुनामी की चेतावनी और इलाका खाली करने के आदेश
न्यू कैलेडोनिया में जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा अधिकारियों ने प्रशांत द्वीप को तुरंत खाली करने के भी निर्देश किए हैं।

फ्रांस, एजेंसी। न्यू कैलेडोनिया में जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा अधिकारियों ने प्रशांत द्वीप को तुरंत खाली करने के भी निर्देश किए हैं। रिपोर्टस के मुताबिक सुनामी की लहरें तीन मीटर से भी ऊंची जा सकती हैं।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'भूकंप के केंद्र से करीब एक हजार किलोमीटर तक के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें आ सकती हैं।' बता दें कि न्यू कैलिडोनिया में जोरदार भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.5 आंकी गई है।
