Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Singapore: सिंगापुर में तीन भारतवंशियों पर छेड़छाड़ का आरोप, एक पाकिस्तानी भी शामिल

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 10:28 PM (IST)

    सिंगापुर में शुक्रवार को छेड़छाड़ के अलग-अलग मामलों में आरोपित छह लोगों में एक डॉक्टर सहित तीन भारतवंशी हैं। आरोपित भारतवंशियों में पेशे से डॉक्टर 35 वर्षीय धीरज प्रेम खियातानी 29 वर्षीय हरदीरन सिंह रंधावा और 31 वर्षीय मलविंदर सिंह गुरमीत शामिल हैं। डॉ. धीरज प्रेम खियातानी पर एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था।

    Hero Image
    सिंगापुर में तीन भारतवंशियों पर छेड़छाड़ का आरोप (फाइल फोटो)

    सिंगापुर, पीटीआई। सिंगापुर में शुक्रवार को छेड़छाड़ के अलग-अलग मामलों में आरोपित छह लोगों में एक डॉक्टर सहित तीन भारतवंशी हैं। सिंगापुर की अदालतों में अमूमन समय की कमी के चलते एक ही तरह के कई मामलों के खिलाफ संयुक्त रूप से आरोप तय करने की प्रथा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: स्वीडन के पब में हुई गोलीबारी, 2 की मौत कई घायल; जांच में जुटी पुलिस

    बकौल एजेंसी, आरोपित भारतवंशियों में पेशे से डॉक्टर 35 वर्षीय धीरज प्रेम खियातानी, 29 वर्षीय हरदीरन सिंह रंधावा और 31 वर्षीय मलविंदर सिंह गुरमीत शामिल हैं। इनके अलावा पाकिस्तानी मूल के बट मोहम्मद अब्दुल्ला और दो चीनी मूल के सिंगापुरी वांग शिताओ और स्पेंसर टैन पेंग चुआ के खिलाफ आरोप तय किए गए।

    महिला से छेड़छाड़ का आरोप

    डॉ. धीरज प्रेम खियातानी पर एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. खियातानी ने 25 जून को सिंगापुर के एक होटल में महिला के साथ छेड़छाड़ की। रिपोर्ट में कहा गया कि अदालत में डॉ. खियातानी के मामले को 25 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में चुन-चुनकर आतंकियों को मार रही सेना, आठ को किया ढेर; पांच गिरफ्तार

    रंधावा पर क्या है आरोप?

    हरदीरन सिंह रंधावा पर 30 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। हालांकि, इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है, जबकि मलविंदर गुरमीत सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ के दो मामले हैं।