'वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बना रहा अमेरिका', राष्ट्रपति मादुरो बोले- हम बातचीत को तैयार
अमेरिका की तरफ से ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोसल मादुरो आखिरकार ट्रंप ...और पढ़ें

वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बना रहा अमेरिका (फोटो- रॉयटर)
HighLights
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ड्रग तस्करी पर अमेरिका से बातचीत को तैयार
मादुरो ने दोहराया, वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बना रहा अमेरिका
एपी, काराकस। अमेरिका की तरफ से ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोसल मादुरो आखिरकार ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि उनका देश मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ वार्ता को तैयार है।
हालांकि मादुरो ने पिछले सप्ताह देश के एक बंदरगाह क्षेत्र पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए के हमले पर टिप्प्णी करने से इन्कार कर दिया। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि मादक पदार्थों के गिरोह इस स्थान का उपयोग तस्करी के लिए करते हैं।
मादुरो ने गुरुवार को प्रसारित एक इंटरव्यू में दोहराया कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बना रहा है। देश के विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि यह दबाव अभियान गत अगस्त में कैरेबियाई सागर में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य तैनाती के साथ शुरू हुआ और कई महीनों से जारी है। वे क्या चाहते हैं। यह साफ है। मादुरो ने कहा कि अब समय आ गया है कि दोनों देश तथ्यों के साथ गंभीर बातचीत शुरू करें।
वेनेजुएला में हिरासत में लिए गए कई अमेरिकी
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के खिलाफ जब से सैन्य और आर्थिक दबाव बनाना शुरू किया है तब से इस देश में कई अमेरिकियों को हिरासत में लिया जा चुका है। यह जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि कुछ अमेरिकियों को आपराधिक मामलों में पकड़ा गया है।
