थाईलैंड में बड़ा हादसा, समुद्र के ऊपर क्रैश हुआ प्लेन; 6 पुलिसकर्मियों की मौत
थाईलैंड में समुद्र के ऊपर उड़ान भरने वाला एक प्लेन अचानक क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इस दौरान आसमान प्लेन क्रैश के बाद ...और पढ़ें

बैंकॉक, एपी। थाईलैंड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। थाईलैंड का विमान अचानक से समुद्र के ऊपर क्रैश हो गया। इस विमान में 6 पुलिसकर्मी सवार थे। प्लेन क्रैश में सभी पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
यह घटना थाईलैंड के मशहूर बीच टाउन की बताई जा रही है। यहां एक छोटा पुलिस का प्लेन समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। तभी प्लेन अचानक क्रैश हो गया। इस प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले का निकला 'हमास कनेक्शन', इजरायल ने खोले कई राज; POK में लश्कर-ए-तैयबा से हुई थी सीक्रेट मीटिंग
कहां की है घटना?
यह घटना थाईलैंड के मशहूर बीच टाउन की बताई जा रही है। यहां एक छोटा पुलिस का प्लेन समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। तभी प्लेन अचानक क्रैश हो गया। इस प्लेन क्रैश से हुए धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
कैसे हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा 25 अप्रैल की सुबह लगभग 8:15 बजे हुआ। थाईलैंड के फेचबुरी प्रांत में चा-एम रिसॉर्ट के पास समुद्र में विमान दुर्घटना देखने को मिली है। घटना की जानकारी मिलने के फौरन बाद चा-एम पुलिस स्टेशन और हुआई साई ताई की पेट्रोल यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे की वजह पता लागने की कोशिश कर रही है।
प्लेन क्रैश का वीडियो वायरल
बता दें कि इस प्लेन में आपातकाल परिस्थितियों के लिए अधिकारियों को पैराशूट ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान अचानक यह प्लेन का संतुलन बिगड़ा और प्लेन क्रैश होने के बाद समुद्र में आ गिरा। प्लेन के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
JUST IN: Police plane crashes in southern Thailand, killing all 6 police officers on board pic.twitter.com/3T0ZXi1nGH
— BNO News Live (@BNODesk) April 25, 2025
5 पुलिस अधिकारियों की मौके पर गई जान
इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यहां एक प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्लेन जमीन से 100 मीटर की दूरी पर समुद्र में आ गिरा था। इतनी ऊपर से गिरने के कारण प्लेन 2 भागों में बट गया। इस प्लेन में मौजूद 5 पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल था, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।