Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैन्य ताकत में कंबोडिया से काफी आगे है थाईलैंड, अमेरिका ने दिया है अपना एडवांस फाइटर जेट

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 11:21 PM (IST)

    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दूसरे दिन भी भीषण लड़ाई जारी रही जिसमें विमानों टैंकों और तोपों का इस्तेमाल हो रहा है। थाईलैंड को ज्यादा नुकसान हुआ है उसके सात सैनिकों समेत 20 लोग मारे गए हैं और करीब डेढ़ लाख लोगों को सीमा से हटाना पड़ा है। कंबोडिया ने नुकसान सार्वजनिक नहीं किया है।

    Hero Image
    सीमा पर स्थित शिव मंदिर पर अधिकार को लेकर छिड़ा था संघर्ष (फोटो: रॉयटर्स)

    रॉयटर्स, बैंकॉक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शुक्रवार को दूसरे दिन भी भीषण लड़ाई जारी रही। हमलों के लिए विमानों, टैंकों और तोपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी तक की लड़ाई में थाईलैंड को ज्यादा नुकसान हुआ है। उसके सात सैनिकों समेत 20 लोग मारे गए हैं। करीब डेढ़ लाख लोगों को सीमा के नजदीक से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंबोडिया ने अपने नुकसान को सार्वजनिक नहीं किया है। दोनों देशों ने संघर्ष विराम की इच्छा जताई है लेकिन दोनों की ही अपनी-अपनी शर्तें हैं। अमेरिका, चीन और मलेशिया ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है और मध्यस्थता का प्रस्ताव भी किया है। गुरुवार को यह लड़ाई सीमा पर स्थित शिव मंदिर पर अधिकार को लेकर छिड़ी थी।

    कंबोडिया से बेहद ताकतवर थाईलैंड की सैन्य शक्ति

    • कंबोडिया ने आरोप लगाया है कि थाईलैंड ने एक हजार साल पुराने मंदिर को नुकसान पहुंचाया है। जबकि थाईलैंड ने कहा है कि कंबोडिया की सेना हमलों में नागरिक ठिकानों और आबादी को निशाना रही है। कंबोडिया ने थाईलैंड की सेना पर लड़ाई में प्रतिबंधित क्लस्टर बमों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है जिनसे भारी बर्बादी होती है। क्लस्टर बम हवा में फटता है और तमाम छोटे बम उससे निकलकर आसपास के इलाके को बर्बाद करते हैं।
    • थाईलैंड के कार्यकारी प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाइ ने कहा है कि कंबोडिया की सेना सीमा पर कई मोर्चे खोलकर वहां से हमले कर रही है। इस समय दोनों देशों की सेनाएं 12 स्थानों पर लड़ रही हैं। कंबोडिया जिस तरह से बड़े क्षेत्र में लड़ाई को फैला रहा है उससे दोनों देशों में बड़ा युद्ध छिड़ सकता है। सैन्य शक्ति में थाईलैंड भारी है और उसके पास एफ-16 जैसे उन्नत अमेरिकी लड़ाकू विमानों का स्क्वॉड्रन है, जबकि कंबोडिया के पास एक भी लड़ाकू विमान नहीं है।
    • थाईलैंड के पास कंबोडिया से ज्यादा सैनिक, टैंक और बख्तरबंद वाहन हैं। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत ने कहा है कि मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम के संघर्ष विराम प्रस्ताव के सामने के एक घंटे बाद ही थाईलैंड ने लड़ाई रोकने के लिए अलग राह पकड़ ली। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। थाइलैंड ने कहा है कि वह संघर्ष विराम के लिए तैयार है लेकिन वह जमीनी स्थिति के आधार पर होना चाहिए।

    थाई बमबारी से प्राचीन मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ

    कंबोडिया ने कहा है कि थाईलैंड की बमबारी से क्षेत्र में मौजूद एक हजार साल पुराने प्रिएह विहेयर मंदिर को नुकसान हुआ है। यह यूनेस्को द्वारा घोषित व‌र्ल्ड हेरिटेज साइट है। यूनेस्को ने कंबोडिया के अनुरोध पर इसे व‌र्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया था।

    थाईलैंड और कंबोडिया का इस मंदिर समेत क्षेत्र के कई मंदिरों के स्वामित्व को लेकर एक सौ साल से ज्यादा पुराना विवाद है। 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने प्रिएह विहेयर मंदिर पर कंबोडिया के दावे को सही मानकर उसके पक्ष में फैसला दिया था।

    भारतीयों को थाईलैंड यात्रा से बचने की सलाह

    कंबोडिया के साथ चल रही लड़ाई के बीच थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को वहां की यात्रा में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि जरूरी होने पर ही थाईलैंड की यात्रा करें और अपने दौरे को सीमित रखें।

    दूतावास ने कंबोडिया से लगने वाली थाईलैंड की सीमा पर स्थित सात प्रांतों की यात्रा से भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों को बचने की सलाह दी है। इन प्रांतों में लड़ाई छिड़ी हुई है या वहां पर हमलों का खतरा है।

    यह भी पढ़ें- कंबोडिया से संघर्ष के बीच थाईलैंड के 8 जिलों में मार्शल लॉ का एलान, UNSC ने बुलाई आपात बैठक