Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाईलैंड और कंबोडिया में अभी नहीं टला युद्ध का खतरा? लैंडमाइन विस्फोट के बाद दोनों देश फिर आमने सामने

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Sun, 10 Aug 2025 08:50 AM (IST)

    थाईलैंड और कंबोडिया सीमा पर तनाव बरकरार है। थाईलैंड ने कंबोडिया पर सीमा पर लैंडमाइन बिछाने का आरोप लगाया है जिससे उसके तीन सैनिक घायल हो गए। थाई सेना का कहना है कि यह ओटावा कन्वेंशन का उल्लंघन है। कंबोडिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके पास कोई सबूत नहीं है। दोनों देशों के बीच पहले 7 अगस्त को सीजफायर पर सहमति बनी थी।

    Hero Image
    थाईलैंड और कंबोडिया के सीमा पर विवाद। फाइल फोटो

    आईएएनएस, बैंकॉक। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर युद्ध का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। थाईलैंड का आरोप है कि सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान लैंडमाइन फटने से उसके तीन जवान घायल हो गए। वहीं, कंबोडिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाईलैंड की सेना के अनुसार, शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे बॉर्डर पर पेट्रोलिंग करते हुए एक भयानक धमाका हुआ। इसमें तीन सैनिक बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

    यह भी पढे़ं- पाकिस्तान के दोस्त को किस बात का सता रहा डर? सभी मुस्लिम देशों से की साथ आने की अपील; इजरायल के प्लान पर मचा बवाल

    ओटावा कंवेशन का उल्लंघन: थाईलैंड

    थाईलैंड की आर्मी की प्रवक्ता विन्थाई सुवारी के अनुसार, यह घटना इस बात का सबूत है कि कंबोडिया सीमा पर खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। यह ओटावा कंवेशन का उल्लंघन है।

    विन्थाई के अनुसार,

    अगर कंबोडिया इसी तरह से सीमा पर हथियारों का इस्तेमाल करता रहा, तो इससे सीजफायर की कोशिशें विफल हो सकती हैं और क्षेत्र में शांति स्थापित करना भी मुश्किल हो जाएगा।

    कंबोडिया ने किया इनकार

    हालांकि कंबोडिया ने थाईलैंड के दावों का खंडन कर दिया है। कंबोडियन माइन एक्शन एंड विक्टिम असिस्टेंस अथॉरिटी (CMAA) ने शनिवार की शाम को कहा, हमने सीमा पर कोई भी नई माइन नहीं बिछाई हैं। सीमा पर लैंडमाइन फटने और तीन सैनिकों के घायल होने का कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं किया गया है।

    7 अगस्त को हुआ था सीजफायर

    बता दें कि कई दिनों के युद्ध के बाद थाईलैंड और कंबोडिया ने 7 अगस्त को सीजफायर पर सहमति दर्ज की थी। मलेशिया में सीजफायर के लिए राजी होते हुए दोनों देशों ने भरोसा जताया था कि उनकी सेना यथास्थिति बरकरार रखेगी और सीमा पार नहीं करेगी।

    यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर में तो हम शतरंज खेल रहे थे...', आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान से संघर्ष पर बताई अंदर की बात