Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफ्रीकी देश में दो भारतीयों की हत्या, आतंकियों ने एक का किया अपहरण

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 04:16 PM (IST)

    दक्षिण-पश्चिम नाइजर में हुए एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की जान चली गई जबकि एक का अपहरण कर लिया गया। दूतावास के अनुसार यह घटना डोसो इलाके में हुई। मृतकों के शवों को भारत वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है। दूतावास अपहृत भारतीय की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रयासरत है।

    Hero Image
    नाइजर में आतंकी हमले में दो भारतीयों की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, नियामी। दक्षिण-पश्चिम नाइजर में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीयों की मौत हो गई, जबकि एक का अहरण कर लिया गया। इस बात की जानकारी दूतावास ने शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को दी।

    दूतावास की ओर से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया, "नाइजर के डोसो इलाके में 15 जुलाई को हुए जघन्य आतंकवादी हमले में भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया।"

    मारे गए लोगों के शवों को भारत भेजा जाएगा

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में एक निर्माण स्थल की सुरक्षा कर रही सेना की एक इकाई पर हमला किया। भारतीय दूतावास ने कहा, वह मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफ्रीकी देश में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह

    दूतावास अपहृत भारतीयों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रहा है। दूतावास ने पश्चिमी अफ्रीकी देश में भारतीयों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

    ये भी पढ़ें: अफ्रीका में हैजा और एमपॉक्स ने मचाई तबाही, 6 महीने में 4,275 लोगों की मौत; WHO ने बताया इसके पीछे का कारण