विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अफगानिस्तान में लोकतंत्र खत्म हुआ', तालिबान ने की घोषणा; हिबतुल्लाह बोला- पश्चिमी कानूनों की जरूरत नहीं

Published: Sun, 30 Mar 2025 11:56 PM (IST)

तालिबान ने घोषणा की है कि अफगानिस्तान में लोकतंत्र खत्म हो गया है और शरिया लागू है। तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह ...और पढ़ें

तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने की है घोषणा (फाइल फोटो)
तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने की है घोषणा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 50 मिनट तक कंधार में दिया उपदेश
  2. जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शेयर किया वीडियो
  3. अखुंदजादा ने शरिया कानून की वकालत की

एपी, काबुल। तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने रविवार को घोषणा की कि अफगानिस्तान को अब पश्चिमी कानूनों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शरिया कानून के शासन में अब इसकी जरूरत नहीं है।

कंधार में एक धार्मिक उपदेश के दौरान उन्होंने यह बात कही। उनके 50 मिनट के संबोधन को तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर इसे शेयर किया। साथ ही कहा कि हम अपने कानून खुद बनाएंगे।

महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में लोकतंत्र खत्म हो गया है और शरिया लागू है। लोकतंत्र के समर्थक लोगों को तालिबान सरकार से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। अखुंदजादा ने कहा कि अमेरिका और अन्य देश इस्लाम के प्रति अपनी शत्रुता में एकजुट हैं।

उन्होंने इसे लेकर गाजा में इजरायल-हमास युद्ध का हवाला दिया। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं और लड़कियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिससे उन्हें शिक्षा, नौकरियों और अधिकांश सार्वजनिक स्थानों से वंचित कर दिया गया है।

इस तरह के उपायों ने तालिबान को विश्व मंच पर अलग-थलग कर दिया है, हालांकि चीन और संयुक्त अरब अमीरात सहित देशों के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं।

यह भी पढ़ें: तालिबान पर दया दिखा रहे ट्रंप! अमेरिकी नागरिक की हुई रिहाई तो US ने हक्कानी के ऊपर से हटाया इनाम