तालिबान पर दया दिखा रहे ट्रंप! अमेरिकी नागरिक की हुई रिहाई तो US ने हक्कानी के ऊपर से हटाया इनाम
अमेरिका ने तालिबान के तीन प्रमुख नेताओं सिराजुद्दीन हक्कानी अब्दुल अजीज हक्कानी याह्मा हक्कानी पर से कई मिलियन डॉलर इनाम (बाउंटी) हटा दिया है। अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। अफगान तालिबान ने दो सालों से कैद अमेरिकी शख्स जॉर्ज ग्लीजमैन को पिछले हफ्ते रिहा कर दिया था। अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों देश रिश्ते बेहतर करने में जुटे हैं।

पीटीआई, वॉशिंगटन। क्या ट्रंप शासन में अमेरिका, तालिबान के साथ रिश्ते बेहतर करने में जुटा है? यह सवाल है इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि एक तरफ जहां अफगान तालिबान ने दो सालों से कैद अमेरिकी शख्स को पिछले हफ्ते रिहा कर दिया था।
इसके बाद अमेरिका ने तालिबान के तीन प्रमुख नेताओं सिराजुद्दीन हक्कानी, अब्दुल अजीज हक्कानी, याह्मा हक्कानी पर से कई मिलियन डॉलर इनाम (बाउंटी) हटा दिया है। अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी।
ढाई साल पहले जॉर्ज ग्लीजमैन को तालिबान ने किया था गिरफ्तार
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि जॉर्ज ग्लीजमैन, जिन्हें ढाई साल से अफगानिस्तान में गलत तरीके से गिरफ्तार करके रखा गया था उन्हें रिहा कर दिया गया है।
ग्लीजमैन को ढाई साल पहले तालिबान ने गिरफ्तार कर लिया था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के विशेष बंधक दूत एडम बोहलर, तालिबान अधिकारियों और कतर के द्वारा मध्यस्ता की गई बातचीत के बाद उन्हें रिहा किया।
'तालिबान के साथ रिश्ते बेहतर करना चाहता अमेरिका'
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के अधिकारी जाकिर जलाली के अनुसार, तालिबान द्वारा अमेरिकी कैदी जॉर्ज ग्लेजमैन की रिहाई और इनाम को हटाना यह दर्शाता है कि दोनों पक्ष 'युद्धकालीन चरण के प्रभावों से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, दोनों देश रिश्तों को फिर से नई शुरुआती करने में जुट गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।