काबुल में तालिबानी लड़ाके ने संयुक्त राष्ट्र परिसर चलाई गोली, फायरिंग में एक शख्स की मौत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर संयुक्त राष्ट्र (संरा) परिसर में हुई गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक गार्ड की मौत हो गई है। इसके अलावा एक अन्य गार्ड घायल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के गार्ड ने जवाबी गोली नहीं चलाई। एक अन्य गार्ड घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया।

एपी, इस्लामाबाद। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के संयुक्त राष्ट्र (संरा) परिसर में हुई गोलीबारी में एक गार्ड की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। अफगानिस्तान में संरा मिशन ने सोमवार को बताया कि संरा गार्ड को परिसर के बाहर खड़े एक तालिबान लड़ाके ने रविवार को गोली मार दी।
हमले में एक शख्स की मौत
संयुक्त राष्ट्र के गार्ड ने जवाबी गोली नहीं चलाई। एक अन्य गार्ड घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद परिसर के बाहर तालिबान लड़ाका मृत मिला है। संरा ने स्पष्ट नहीं किया है कि तालिबान लड़ाके की मौत कैसे हुई। संयुक्त राष्ट्र और तालिबान घटना की अलग-अलग जांच करने में जुटे हैं।
हमले में एक गार्ड घायल
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन किआनी ने संरा परिसर में सुरक्षा में तैनात तालिबान गार्ड के मारे जाने और संरा अनुबंधित गार्ड के घायल होने की पुष्टि की है। परिसर में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों एवं कार्यक्रमों के कार्यालय के साथ ही संरा अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के आवास स्थित हैं।
पाकिस्तान में आतंकियों से हुई जवानों की मुठभेड़
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्वतंत्र राष्ट्र की मांग कर रहे बलूच विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ में 18 सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में बलूचों के खिलाफ अभियान चला रही है, उसी दौरान कलात जिले के मानगोचेर में हुई इस मुठभेड़ में 23 विद्रोही भी मारे गए। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शुक्रवार-शनिवार की रात में हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।