स्वीडन में मस्जिद के पास गोलीबारी में शख्स की मौत, हमलावर की तलाश जारी
स्वीडन के ओरेब्रो शहर में एक मस्जिद के पास गोलीबारी हुई जिसमें 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार यह घटना गैंगवार का परिणाम थी। नमाज के बाद पार्किंग स्थल पर हुई इस घटना के बाद मौके पर आपातकालीन सेवाओं का जमावड़ा लग गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वीडन में एक मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना गैंगवार का नतीजा थी। स्वीडन के ओरेब्रो शहर में शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद पार्किंग स्थल पर गोलीबारी हुई।
पुलिस के मुताबिक 25 साल के युवक की गोली लगने से मौत हुई है। वहीं 20 साल का एक अन्य युवक घायल हो गया। मौके पर तमाम आपात सेवाओं का जमावड़ा देखा गया। पुलिस लोगों से दूर रहने की अपील कर रही थी।
ओरेब्रो स्थानीय पुलिस क्षेत्र के प्रमुख राबर्टो ईड फारेस्ट ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि घटना की वीडियो फुटेज में एक आरोपित को घटनास्थल से जाते हुए देखा गया है।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- अमेरिका में शॉपिंग स्टोर की पार्किंग में गोलीबारी, गाड़ी चुराकर फरार हो गया हमलावर; 3 की मौत

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।