Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख लड़ेंगे आगामी राष्ट्रपति चुनाव, LTTE के विनाश का बने थे कारण

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 02:48 PM (IST)

    श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सारथ फोंसेका आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। श्रीलंका को विकसित करने के लिए हमें भ्रष्टाचार को कुचलना होगा। हमें आय सृजन को बढ़ावा देने के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों का लाभ उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में आधिकारिक घोषणा है

    Hero Image
    पूर्व सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सारथ फोंसेका लड़ेंगे आगामी राष्ट्रपति चुनाव (फाइल फोटो)

    कोलंबो, पीटीआई। श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सारथ फोंसेका आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। लिट्टे (LTTE) के विनाश का कारण बने सैन्य हमले के सूत्रधार फील्ड मार्शल सारथ फोन्सेका ने भ्रष्टाचार को कुचलने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की प्रतिज्ञा ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच कराए जाएंगे। वहीं चुनाव की तारीख का एलान शुक्रवार को किया जाएगा।

    'हमें भ्रष्टाचार को कुचलना होगा'

    फोंसेका ने एक एक्स पोस्ट में कहा, 'मैं श्रीलंका के लोगों के सामने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करना चाहता हूं।' उन्होंने कहा, '76 सालों से, हमारा नेतृत्व एक अयोग्य राजनीतिक समूह ने किया है जिसने हमें दिवालियापन की ओर धकेल दिया है। श्रीलंका को विकसित करने के लिए, हमें भ्रष्टाचार को कुचलना होगा। हमें आय सृजन को बढ़ावा देने के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों का लाभ उठाने की आवश्यकता है। फोंसेका ने आगे कहा, यह मेरी औपचारिक और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में आधिकारिक घोषणा है।

    2010 में महिंदा राजपक्षे के खिलाफ लडे़ थे चुनाव

    फोंसेका, तमिल राज्य बनाने के लिए लिट्टे के अलगाववादी अभियान को हराया था, 2010 के राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा महिंदा राजपक्षे के खिलाफ विपक्ष के मुख्य चुनौतीकर्ता थे। तब उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। 73 साल के फोंसेका ने कहा कि वह सभी श्रीलंकावासियों को द्वीप को भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए आगे बढ़ने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। न्याय मंत्री विजयदास राजपक्षे ने भी चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

    यह भी पढ़ें: कमला हैरिस की मजबूत होगी दावेदारी, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में साथ दे सकते हैं बराक ओबामा

    यह भी पढ़ें: कोलंबिया के मैदान में खिलाड़ी खेल रहे थे फुटबॉल तभी अचानक से हुआ ड्रोन हमला, नाबालिग सहित 10 की मौत