Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल जेल से रिहा, सलाखों की पीछे जाने की क्या थी वजह?

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल को सियोल की अदालत द्वारा गिरफ्तारी रद्द किए जाने के बाद शनिवार को जेल से रिहा किया गया। यून को महाभियोग के तहत गिरफ्तार किया गया था और विपक्षी दलों ने उन्हें पद से हटाने के लिए मतदान किया था। हालांकि संविधानिक न्यायालय यह निर्णय करेगा कि उन्हें बर्खास्त किया जाए या फिर बहाल किया जाए। यून ने अपने समर्थकों का धन्यवाद किया।

    By Chandan Kumar Edited By: Chandan Kumar Updated: Sat, 08 Mar 2025 11:32 PM (IST)
    Hero Image
    अदालत ने राष्ट्रपति यून सुक योल को रिहा करने का फैसला दिया है।

    एपी, सियोल। दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना करने वाले राष्ट्रपति यून सुक योल को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इससे एक दिन पहले सियोल की एक अदालत ने उनकी गिरफ्तारी रद कर दी थी, ताकि उन्हें हिरासत में लिए बिना विद्रोह के लिए मुकदमा चलाने की इजाजत मिल सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यून ने कहा कि वह अवैधता को सही करने के लिए सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की ओर से लिए गए साहस और निर्णय की सराहना करते हैं।

    समर्थकों का किया शुक्रिया अदा

    राष्ट्रपति यून सुक योल ने कहा कि वह अपने समर्थकों को भी धन्यवाद देते हैं और उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जो उनके महाभियोग के खिलाफ भूख हड़ताल पर हैं।

    यून को तीन दिसंबर को उनके मार्शल ला के आदेश के लिए जनवरी में अभियोजकों द्वारा गिरफ्तार किया गया और उन पर अभियोग लगाया गया, जिसने देश को भारी राजनीतिक उथल-पुथल में डाल दिया था। विपक्ष-नियंत्रित नेशनल असेंबली ने अलग से उन पर महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया, जिसके कारण उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया। संवैधानिक न्यायालय इस बात पर विचार कर रहा है कि यून को औपचारिक रूप से बर्खास्त किया जाए या फिर बहाल किया जाए।

    यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की प्रॉपर्टी पर Palestine समर्थकों ने की तोड़-फोड़, लिखा- गाजा बिक्री के लिए नहीं...