विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

South Africa News: जोहान्सबर्ग में एक गैस टैंकर में विस्फोट, अब तक 10 लोगों की मौत; कई हुए घायल

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 25 Dec 2022 02:29 AM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2022 05:09 AM (IST)

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक गैस टैंकर में विस्फोट हो गया है जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

South Africa News: जोहान्सबर्ग में एक गैस टैंकर में विस्फोट (फोटो एपी)
South Africa News: जोहान्सबर्ग में एक गैस टैंकर में विस्फोट (फोटो एपी)

जोहान्सबर्ग, एजेंसी। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक गैस टैंकर में विस्फोट हो गया है, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गैस टैंकर में विस्फोट उस समय हुआ, जब टैंकर एक पुल के नीचे अटक गया। तभी उसमें बलास्ट हो गया।

विस्फोट में 10 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गैस टैंकर में बलास्ट इतना जोरदार था कि वहां मौजूद आठ लोगों की इस हादसे में मौत हो गई था, हालांकि, दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत का आंकड़ा 10 हो गया है, जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर में विस्फोट काफी जोरदार था। इस बलास्ट का असर आसपास की इमारतों पर भी हुआ है। विस्फोट के कारण इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

अस्पताल के आपातकालीन विभाग की छत टूटी

इस विस्फोट से पास में ही मौजूद टैंबो मेमोरियल अस्पताल के आपातकालीन विभाग की छत टूट गई है, इसके अलावा दो घर और कई कारें भी नष्ट हो गई है। इसके साथ ही वहां मौजूद लोग भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इमारतों को पहुंचा नुकसान

आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि विस्फोट शनिवार को जोहान्सबर्ग में हुआ है। एक गैस टैंकर पुल के नीचे फंस गया था, इसी दौरान गैस टैंकर में विस्फोट हुआ है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Afghanistan: तालिबान के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, सुरक्षा बलों ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल

America: ओरियन अंतरिक्ष यान ने कैमरे में कैद किया खूबसूरत नजारा, कुछ सेकंड के लिए चंद्रमा से ढक गई पृथ्वी