Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    America: ओरियन अंतरिक्ष यान ने कैमरे में कैद किया खूबसूरत नजारा, कुछ सेकंड के लिए चंद्रमा से ढक गई पृथ्वी

    America अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के ओरियन कैप्सूल (यान) ने खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद किया है। जिसका वीडियो नासा ने ट्वीटर पर साझा किया है। जिसमें पृथ्वी कुछ पलों के लिए चंद्रमा से ढक गई।

    By Mohd FaisalEdited By: Updated: Sun, 25 Dec 2022 01:20 AM (IST)
    Hero Image
    America: ओरियन अंतरिक्ष यान ने कैमरे में कैद किया खूबसूरत नजारा (फोटो नासा)

    वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ओरियन कैप्सूल वापस पृथ्वी पर आ गया है। हालांकि, पृथ्वी पर लौटने से पहले ओरियन अंतरिक्ष यान ने खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद किया है। जिसका वीडियो नासा ने ट्वीटर पर साझा किया है। इस वीडियो में ओरियन अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा और पृथ्वी के मिलन के पल को कैमरे में रिकॉर्ड किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओरियन अंतरिक्ष यान ने खूबसूरत पल को किया कैद

    नासा ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि 28 नवंबर को ओरियन अंतरिक्ष यान चंद्रमा के करीब से गुजरा। इसी दौरान पृथ्वी कुछ पलों के लिए चंद्रमा से ढक गया।

    11 दिसंबर को पृथ्वी पर लौटा ओरियन कैप्सूल

    बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ओरियन कैप्सूल (यान) 11 दिसंबर को मैक्सिको के समीप प्रशांत महासागर में उतरा। यह यान गुआडालुपे द्वीप के समीप मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया के पश्चिम में समुद्र में उतरा। वायुमंडल में प्रवेश के समय उसकी रफ्तार ध्वनि की गति से 32 गुणा अधिक थी।

    16 नवंबर को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भरी थी उड़ान

    उल्लेखनीय है कि नासा को ओरियन कैप्सूल यान के सफलतापूर्वक उतरने की उम्मीद थी। नासा इस यान के सफलतापूर्वक उतरने से अपनी ओरियन उड़ान को आगे बढ़ाएगा, जो साल 2024 में होगी। चार अंतरिक्ष यात्री इस उड़ान पर जाएंगे। इससे पहले 50 साल पहले अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर गए थे। ओरियन ने 16 नवंबर को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से चंद्रमा के लिए उड़ान भरी थी और धरती पर लौटने से पहले उसने लगभग एक सप्ताह चंद्रमा की कक्षा में बिताया था।

    NASA: 40 हजार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लौटा ओरियन, नासा के आर्टमिस ल्यूनर प्रोग्राम का पहला चरण पूरा