Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण चीन सागर में गरजे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के युद्धपोत, संयुक्त सैन्य अभ्यास में छिपा है यह खास संदेश

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 07:16 PM (IST)

    चीन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और जापान के युद्धपोतों ने दक्षिण चीन सागर में संयुक्त युद्धाभ्यास किया। अमेरिका की सातवीं फ्लीट की ओर से कहा गया कि गाइडेड मिसाइड डिस्ट्रावयर यूएसएस जॉन फिन और युद्धक जहाज यूएसएस ग्रेब्रियल गिफो‌र्ड्स ने जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसैनिक जहाजों के साथ बुधवार और गुरुवार को युद्धाभ्यास में भाग लिया।

    Hero Image
    दक्षिण चीन सागर में अमेरिका-जापान का संयुक्त अभ्यास (फोटो: @USNavy)

    एपी, ताइपे। चीन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के युद्धपोतों ने दक्षिण चीन सागर में संयुक्त युद्धाभ्यास किया। चीन लगभग पूरे रणनीतिक जलमार्ग पर संप्रभुता का दावा करता है।

    नौसैनिक जहाजों का युद्धाभ्यास

    अमेरिका की सातवीं फ्लीट की ओर से कहा गया कि गाइडेड मिसाइड डिस्ट्रावयर यूएसएस जॉन फिन और युद्धक जहाज यूएसएस ग्रेब्रियल गिफो‌र्ड्स ने जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसैनिक जहाजों के साथ बुधवार और गुरुवार को युद्धाभ्यास में भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: लापता सैन्य हेलीकॉप्टर की मिली जानकारी, पांच नौ सैनिकों की तलाशी अभी भी जारी

    इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या यह अभ्यास बीजिंग द्वारा दावा किए गए द्वीपों और तटों के करीब हुए थे। बीजिंग क्षेत्र में विदेशी नौसैनिक अभियानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहता रहा है कि ऐतिहासिक रिकार्ड साबित करते हैं कि यह क्षेत्र चीन का है। चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से इस अभ्यास पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    जॉन फिन के कमांडिंग ऑफिसर ने क्या कुछ कहा

    जॉन फिन के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर अर्विन टेलर ने कहा कि अभ्यास अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलियाई सहयोगियों के बीच संबंधों को मजबूत करता है। हम पारदर्शिता, कानून के शासन, नेविगेशन की स्वतंत्रता और उन सभी सिद्धांतों को बढ़ावा देते हैं, जो हिंद-प्रशांत में सुरक्षा और समृद्धि को रेखांकित करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कमोडोर जोनाथन ले ने कहा,

    यह साथ काम करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें: 'भारत को अमेरिका के नेतृत्व पर भरोसा नहीं, तभी रूस को चुन रहा'; निक्की हेली ने बाइडन पर कसा तंज