Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paris Attack: पेरिस में रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमले में कई लोग घायल, पुलिस ने ढेर किया हमलावर

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 01:21 PM (IST)

    पेरिस के एक रेलवे स्टेशन पर कई लोगों पर चाकू से हमला हुआ है। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। फ्रांस के गृह मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Hero Image
    Paris Attack: रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमले में कई लोग घायल

    पेरिस, एजेंसी। फ्रांस की राजधानी पेरिस के रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने बुधवार सुबह चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। शख्स के हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की गोली से हमलावर मारा गया

    जेराल्ड डर्मैनिन ने ट्वीट कर बताया कि गारे डु नोर्ड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक शख्स ने चाकू मारकर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। इससे पहले, फ्रांस की मीडिया ने बताया था कि एक शख्स ने चाकूबाजी में कई लोगों को घायल कर दिया। अज्ञात पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस ने मलावर पर गोलियां चलाईं। हमलावर के पास चाकू था। 

    पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों पर हमला क्यों किया गया, इसकी वजह भी पता नहीं चल सकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें:

    विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए भारत में कैंपस की राह खुली, डिजिटल यूनिवर्सिटी से गांव तक पहुंचेगी नई शिक्षा

    Fact Check: कैमरे की वजह से राहुल गांधी ने अपने आगे चल रहे एक्टिविस्ट संदीप सिंह को नहीं हटाया, वायरल वीडियो दुष्प्रचार