Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Russia Ukraine War: दक्षिणी यूक्रेन में रूस पर दबाव, पूर्व के गांवों पर जमाया कब्जा

    By AgencyEdited By: Monika Minal
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 05:08 PM (IST)

    आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसन में रहने वालों को रूस की ओर से मुफ्त आवास उपलब्ध कराने का वादा किया जा रहा है। दरअसल खेरसन के रूस समर्थित नेता व्लादिमीर साल्दो ने क्रेमलिन से क्षेत्र के चार शहरों से निवासियों को निकालने के लिए कहा था।

    Hero Image
    दक्षिणी यूक्रेन में रूस पर दबाव, पूर्व के गांवों पर जमाया कब्जा

    कीव, रायटर्स। रूस की सेना ने पूर्वी यूक्रेन में बढ़त हासिल की है। शुक्रवार को ब्रिटेन ने यह जानकारी दी। दक्षिण में मास्को की पकड़ कमजोर हो गई है। जिन इलाकों पर रूस का कब्जा था वहां के लोगों से रूयर अधिकारियों ने इलाका खाली करने को कहा। ब्रिटिश खुफिया अपडेट ने बताया कि प्राइवेट रूसी मिलिट्री कंपनी वागनर ग्रुप ने दक्षिण के आप्टाइन (Optyine) और इवानग्राड (Ivangrad)पर कब्जा कर लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसन में रहने वालों को रूस की ओर से मुफ्त आवास उपलब्ध कराने का वादा किया जा रहा है। दरअसल खेरसन के रूस समर्थित नेता व्लादिमीर साल्दो ने क्रेमलिन से क्षेत्र के चार शहरों से निवासियों को निकालने के लिए कहा था। पिछले महीने रूस ने खेरसन समेत यूक्रेन के चार इलाकों पर कब्जा कर लिया। साल्दो ने इस क्रम में एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'खेरसन क्षेत्र के शहरों - खेरसन और नोवा काखोव्का, होला प्रिस्तान तथा चोर्नोबेव्का में रोज मिसाइल हमले हो रहे हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों से यहां की जनता को गंभीर नुकसान हो रहा है। मिसाइल हमलों की जद में होटल, रिहायशी इमारतें, बाजार और वे स्थान हैं जहां बहुत सारे नागरिक हैं।'

    साल्दो ने कहा कि खेरसन के निवासियों को निकालकर रूस के रोस्तोव, क्रास्नोदर और स्ताव्रोपोल के साथ ही क्रीमिया ले जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने निवासियों को निकालने का अनुरोध ऐसे वक्त में किया है जब यूक्रेनी सेना ने दक्षिणी खेरसन क्षेत्र में अपना अभियान तेज कर दिया है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के अहम प्रतिष्ठानों पर अपने हमले शुक्रवार को भी जारी रखे। जपोरिज्जिया क्षेत्र की राजधानी रातभर रूस के मिसाइल हमलों से दहल उठी।

    यूक्रेन ने रूस के सीमा के पास एक गोला बारूद डिपो को उड़ाया: बेलगोरोड गवर्नर

    जंग की शुरुआत से अब तक यूक्रेन के हेल्थकेयर पर हो चुके हैं 620 हमले- WHO