जंग की शुरुआत से अब तक यूक्रेन के हेल्थकेयर पर हो चुके हैं 620 हमले- WHO
नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल होने की यूक्रेन की कोशिश के कारण ही रूस ने उस पर हमला किया है। रूसी हमले से दक्षिण यूक्रेन के बंदरगाह शहर मीकोलईव के आधारभूत ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।

जेनेवा, रायटर्स। यूक्रेन में हेल्थकेयर पर रूस ने 8 महीनों में 600 से अधिक हमले किए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर फरवरी माह में रूस ने हमला शुरू किया था और अब तक यहां के हेल्थकेयर पर 620 हमले हो चुके हैं।
यूक्रेन के 40 शहरों पर बरसीं रूसी मिसाइलें
यूक्रेन के राजधानी कीव समेत 40 से अधिक शहरों पर गुरुवार सुबह से ही हमले शुरू हो गए थे। इन हमलों से यूक्रेन के तमाम शहर मलबे में तब्दील हो चुके थे। इनमें अनगिनत जिंदगियों भी दफन हो गईं। इसी सप्ताह सोमवार को रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला किया था। यहां तक कि रूस ने विश्वयुद्ध की भी चेतावनी दे दी। रूस ने कहा कि यदि नाटो में यूक्रेन शामिल होता है तो तीसरा विश्वयुद्ध निश्चित है।
नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल होने की यूक्रेन की कोशिश के कारण ही रूस ने उस पर हमला किया है। रूसी हमले से दक्षिण यूक्रेन के बंदरगाह शहर मीकोलईव के आधारभूत ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।
यूक्रेन के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र लौटाए रूस- UN
यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर अवैध रूप से कब्जा करने के रूस के प्रयास की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की है। साथ ही मांग रखी है कि इन सभी इलाकों को रूस की ओर से वापस दिया जाना चाहिए।
फरवरी में रूस के हमले के बाद से से पारित किए गए चार प्रस्तावों में से रूस के विरुद्ध महासभा का यह यूक्रेन के लिए सबसे मजबूत समर्थन है। खास बात यह है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, खाड़ी सहयोग परिषद के अन्य सदस्यों और ब्राजील ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया। रूस के साथ सिर्फ उत्तर कोरिया, बेलारूस, सीरिया और निकारागुआ ने प्रस्ताव का विरोध किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।