विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: युद्ध के बीच पहली बार कीव पहुंचे राष्ट्रपति जो बाइडन, कहा- 'हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं'

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 20 Feb 2023 03:42 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2023 04:29 PM (IST)

Russia Ukraine war रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल हो गया है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन युद्ध के बीच ...और पढ़ें

Russia Ukraine war: युद्ध के बीच पहली बार यूक्रेन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
Russia Ukraine war: युद्ध के बीच पहली बार यूक्रेन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

कीव, एजेंसी। रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल हो गया है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं।रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने से ठीक पहले बाइडन यूक्रेन पहुंचे। बाइडन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ सेंट माइकल गोल्डन-डोम मठ के बाहर देखा गया।

बता दें कि जब बाइडन यूक्रेन कीव पहुंचे तो वहां की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई। कार यातायात रोक दिया गया। सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को भी रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन की सीमा के पास भारी अमेरिकी सुरक्षा तैनात की गई है। इससे पहले अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने मई में मदर्स डे पर पश्चिमी यूक्रेन का औचक दौरा किया था।

यूक्रेन को मुहैया कराएंगे हथियार- जो बाइडन

यूक्रेन दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हम सैन्य उपकरण मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका कीव के साथ आखिरी समय तक खड़ा रहेगा।

'अमेरिकी राष्ट्रपति की यूक्रेन यात्रा बहुत महत्वपूर्ण'

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की यात्रा यूक्रेन के सभी लोगों के समर्थन के लिए बेहद महत्वपूर्ण संकेत है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल हुआ

उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2021 में युद्ध शुरु हुआ था। एक साल बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि लाखों लोगों पर युद्ध का असर पड़ा है। वहीं, अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों से यूक्रेन को सैन्य मदद लगातार पहुंचाई गई है।

यह भी पढ़ें- US-China Tension: अमेरिका की चीन को चेतावनी, रूस को हथियारों की आपूर्ति की, तो बहुत बुरा होगा परिणाम

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine के बीच सालभर से युद्ध जारी, क्रेमलिन ने कहा- शांति पहल के लिए तत्परता नहीं दिखा रहे पश्चिमी देश