विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine के बीच सालभर से युद्ध जारी, क्रेमलिन ने कहा- शांति पहल के लिए तत्परता नहीं दिखा रहे पश्चिमी देश

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 19 Feb 2023 06:15 PM (GMT+05:30)

रूस और यूक्रेन के बीच सालभर से युद्ध छिड़ा हुआ है। ऐसे में दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य बढ़त ...और पढ़ें

Russia-Ukraine War: क्रेमलिन ने कहा- शांति पहल के लिए तत्परता नहीं दिखा रहे पश्चिमी देश (फोटो: एपी)
Russia-Ukraine War: क्रेमलिन ने कहा- शांति पहल के लिए तत्परता नहीं दिखा रहे पश्चिमी देश (फोटो: एपी)

मॉस्को, रायटर्स। रूस और यूक्रेन के बीच सालभर से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में रूस का कहना है कि पश्चिमी देश शांति प्रयासों में शामिल होने को तैयार नहीं है। बता दें कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य बढ़त हासिल करने के उद्देश्य से अपनी-अपनी रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

इसी बीच रविवार को क्रेमलिन का बयान सामने आया, जिसमें पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया गया। क्रेमलिन का कहना है कि पश्चिमी देशों ने अभी तक ऐसा प्रदर्शित नहीं किया कि वो यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान खोजने के लिए तैयार हैं या फिर इच्छुक हैं।

पश्चिम ने शांति पहल की दिखाई तत्परता

स्थानीय समाचार एजेंसी ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव के हवाले से बताया कि अब तक पश्चिम की ओर से शांति पहल के लिए तत्परता या खुलापन नहीं दिखाया है।

रूस ने मिसाइल हमले किए तेज

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को सालभर ज्यादा होने के बावजूद हमलों और बमबारी का दौर जारी है। बीते दिनों यूक्रेन के सरकारी अधिकारियों ने बताया था कि रूस ने शनिवार को काले सागर से मिसाइलें दागी। जिसकी वजह से पश्चिमी यूक्रेन के खमेलनित्सकी शहर में दो नागरिक घायल हो गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया था कि रूस ने काले सागर से चार कैलिब्र मिसाइल लॉन्च की थी। हालांकि, दो मिसाइलों को मार गिराया गया था।

Russia-Ukraine War: रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में किए कई धमाके, ऊर्जा नेटवर्क को बनाया निशाना; दो घायल

अमेरिका ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप

दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनजर अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर शनिवार को गंभीर आरोप लगाया था। अमेरिका का कहना था कि रूस ने यूक्रेन में मानवता पर बड़ा अपराध किया है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा था कि अमेरिका का मानना है कि रूस ने यूक्रेन में मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं। ऐसे में दोषियों को 'न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।'

दिन में हेयरड्रेसर तो रात में 'ड्रोन हंटर' बनकर रूसी हमले से यूक्रेन की रक्षा कर रहा यह शख्स

यूक्रेन में स्टारलिंक के बारे में अमेरिकी सरकार ने की एलन मस्क के साथ बातचीत, एंटनी ब्लिंकन ने दी जानकारी