Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: रूस ने फिर बनाया यूक्रेन को निशाना, कीव समेत कई क्षेत्रों में दागी मिसाइल; तीन लोगों की मौत

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 01:21 PM (IST)

    Russia Ukraine War रूस-यूक्रेन के बीच यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस ने कीव और उसके आसपास के क्षेत्रों पर मिसाइल हमला किया है। ये हमला कीव और खार्किव शहरों पर किया गया है। इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। साथ ही कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

    Hero Image
    Russia Ukraine War: रूस ने फिर बनाया यूक्रेन को निशाना, कीव समेत कई क्षेत्रों में दागी मिसाइल (फोटो रायटर)

    रायटर/एपी, कीव। Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से अधिक समय हो गया है। रूस लगातार यूक्रेन के क्षेत्रों पर हमले कर रहा है। इस बीच यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस ने कीव और उसके आसपास के क्षेत्रों पर मिसाइल हमला किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हवाई हमले में तीन लोगों की मौत

    समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, रूस ने मंगलवार सुबह यूक्रेन के कीव और खार्किव शहरों को मिसाइलों से निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके अलावा कई आवासीय इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

    रूस ने कीव पर किए हवाई हमले

    कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर ने मंगलवार को बताया कि रूस ने राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद वायु सेना को कीव की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। साथ ही शहर में हवाई हमले के अलर्ट को लेकर अलार्म भी बज रहे हैं।

    कीव और खार्किव में कई लोग हुए घायल

    कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि एक व्यक्ति की हमले में मौत हो गई। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि नौ लोग घायल हो गए, जिनमें एक 13 वर्षीय लड़का भी शामिल है।

    क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव के अनुसार, खार्किव में दो लोग मारे गए और 11 लोग घायल हो गए। खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत का एक पूरा हिस्सा तबाह हो गया है।

    मिसाइल हमले को विफल करने में जुटी सेना

    कीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम को रूस के मिसाइल हमले को विफल करने में लगी हुई हैं। बता दें कि रूस ने साल 2022 में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। दो साल से अधिक समय बाद भी यह युद्ध जारी है। हालांकि, कई देशों द्वारा सुलह की कोशिश भी की गई, लेकिन इस युद्ध का समाधान नहीं निकल पाया है।

    यह भी पढ़ें- China Earthquake: भूस्खलन के बाद अब चीन में भूकंप से तबाही, 8 बजे तक 40 झटके किए गए महसूस; कई घर ढहे

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: दो महीने तक गाजा पर गोले-बारूद नहीं दागेगा इजरायल, हमास आतंकियों के सामने रखा प्रस्ताव