Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: मास्को पर यूक्रेन का बड़ा हमला नाकाम, रूस के पांच क्षेत्रों में भेजे 24 ड्रोन; उड़ानें प्रभावित

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 09:34 PM (IST)

    रूस की राजधानी मास्को पर यूक्रेन का बड़ा हमला नाकाम हो गया है। यूक्रेन की तरफ से रूस के पांच क्षेत्रों में 24 ड्रोन भेजे गए थे जिससे उड़ानें प्रभावित हुई थीं। इसे यूक्रेन के द्वारा एक दिन पहले किए गए रूसी हमले का जवाब माना जा रहा है। कीव में शनिवार को रूस की ओर से 75 ड्रोन दागे गए थे।

    Hero Image
    यूक्रेन ने एक दिन पहले किए गए हमले का दिया जवाब, रूस के पांच क्षेत्रों में भेजे 24 ड्रोन

    रायटर, कीव। Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की ओर से रविवार को पांच क्षेत्रों में ड्रोन से किए गए हमले को नाकाम कर दिया है। यूक्रेन की ओर से भेजे गए 24 ड्रोन मास्को, तुला, कलुगा, स्मोलेंस्क और ब्रांस्क क्षेत्र में मार गिराए गए। तुला में ड्रोन ने एक इमारत को निशाना बनाया, जिसमें एक शख्स घायल हो गया। यूक्रेन की ओर से रात भर हमला जारी रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन ने रूस को दिया जवाब

    कोमर्सेंट अखबार ने कहा कि ड्रोन हमले के कारण मास्को के मुख्य हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी हुईं या रद कर दी गईं। इसे शनिवार को रूस की ओर से किए गए हमले का जवाब माना जा रहा है। यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को रूस की ओर से 75 ड्रोन से हमला बोला गया था। अधिकारियों का कहना था कि यह अब तक का रूस की ओर से सबसे बड़ा ड्रोन हमला था।

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: खुले में घूम सकेंगे हमास के आतंकी, किसी पर नहीं होगा हमला और गिरफ्तारी; ये हैं संघर्षविराम के नियम

    यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि हमले के कारण राजधानी में 77 आवासीय सहित लगभग 200 इमारतों की बिजली चली गईं। इस दौरान पांच लोग घायल भी हुए। घायलों में 11 वर्षीय बच्ची भी शामिल थी। यह हमला उस दिन किया गया, जब यूक्रेन 1932-33 के होलोदोमोर अकाल को याद कर रहा था। होलोदोमार का मतलब है भूख से मारना। इस दौरान लाखों यूक्रेनियों की मौत हुई थी। शनिवार सुबह के समय किया गया हमला सूरज चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया।

    रूस ने यूक्रेन पर किए 911 हमले

    विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि सप्ताह के दौरान रूस ने देश भर में 911 हमले किए है, जिसमें 19 यूक्रेनी मारे गए और 84 घायल हुए हैं।उन्होंने कहा कि हमारा दुश्मन हमले को और तेज कर रहा है। उसकी कोशिश यूक्रेन और यहां के लोगों को तबाह करना है। वह जानबूझकर ऐसा कर रहा था। ठीक 90 साल पहले की तरह, जब रूस ने हमारे लाखों लोगों को मार डाला था।

    यह भी पढ़ें: रूस ने Meta पर की बड़ी कार्रवाई, प्रवक्ता को वांटेड लिस्ट में डाला; पढ़ें क्या है पूरा मामला

    उधर, यूक्रेन की वायु सेना का कहना है कि 74 ड्रोन मार गिराए गए थे। उनमें से 66 को कीव और उसके आसपास गिराया गया था।