Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस ने Meta पर की बड़ी कार्रवाई, प्रवक्ता को वांटेड लिस्ट में डाला; पढ़ें क्या है पूरा मामला

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 05:18 PM (IST)

    रूस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन को वांटेड लिस्ट में डाल दिया। रूसी गृह मंत्रालय ने स्टोन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हालांकि मंत्रालय ने जांच या आरोपों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। रूस ने मेटा के मुख्य सोशल प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों को पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद प्रतिबंधित कर दिया था।

    Hero Image
    रूस ने मेटा के प्रवक्ता को वांटेड लिस्ट में डाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    रायटर, मास्को। रूस ने मेटा पर बड़ी कार्रवाई की है। उसने मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन को वांटेड लिस्ट में डाल दिया है। TASS न्यूज एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।

    एंडी स्टोन के खिलाफ जांच शुरू

    TASS के मुताबिक, रूस के गृह मंत्रालय ने एंडी स्टोन के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी है। हालांकि, उसने जांच या आरोपों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

    गौरतलब है कि रूस ने मेटा के मुख्य सोशल प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों को पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद प्रतिबंधित कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक सबसे बड़ा ड्रोन हमला, पांच नागरिक घायल; कई घरों की बिजली गुल

    चरमपंथी गतिविधियों को उकसा रहे थे स्टोन

    रूसी जांच समिति ने मार्च 2022 में कहा था कि उसने मेटा के कर्मचारियों के अवैध कार्यों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी है। समिति ने कहा कि स्टोन ने अपने प्लेटफार्मों पर रूसी सेना के खिलाफ हिंसा के आह्वान पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया था। वे चरमपंथी गतिविधियों को उकसा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: सैनिकों के लिए परफॉर्म कर रही थी रूसी अभिनेत्री पोलिना तभी गिरी यूक्रेनी मिसाइल, दर्दनाक मंजर का VIDEO वायरल