विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: रूसी मिसाइल के हमले से मरने वालों की संख्या हुई 35, नौ मंजिला इमारत को बनाया गया था निशाना

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 16 Jan 2023 03:22 PM (IST)

पिछले 11 महीने से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त होने के बजाय और भयंकर रूप लेता जा रहा है। यूक्रेन ...और पढ़ें

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर डिन्प्रो (Dinpro) में एक अपार्टमेंट पर रूसी मिसाइल से हमले हुए।
यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर डिन्प्रो (Dinpro) में एक अपार्टमेंट पर रूसी मिसाइल से हमले हुए।

कीव, एपी। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइल की बौछार की है। इस बार रूसी मिसाइल ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर, निप्रो (Dnipro) में एक 9 मंजिला इमारत पर हुए रूसी मिसाइल से हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। शनिवार को यह हमला कीव और पूर्वी शहर खार्किव में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले के कुछ घंटे बाद हुआ। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, एक क्षेत्रीय अधिकारी वैलेन्टिन रेज्निचेंको ने जानकारी देते हुए कहा कि बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। शनिवार को हुए हमले में कम से कम 75 लोग घायल हो गए और 35 अन्य अब भी लापता हैं। बहुमंजिला इमारत में लगभग 1,700 लोग रहते थे, निवासियों का कहना था कि साइट पर कोई सैन्य सुविधा नहीं थी। 

रूसी सेना ने डोनेट्स्क प्रांत पर हमला किया तेज

बता दें कि शनिवार को यूक्रेन पर रूसी क्रूज मिसाइलों से जबरजस्त हमला किया गया। रूस ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क प्रांत पर हमला तेज कर दिया है। रूसी सेना ने दावा किया है कि सोलेडर शहर पर सेना ने कब्जा कर लिया है। हालांकि, यूक्रेन ने दावा किया है कि इस इलाके में अभी भी लड़ाई चल रही है। गौरतलब है कि पिछले 11 महीने से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है।

गोलीबारी की चपेट में आए अस्पताल और विकलांगता केंद्र 

यूक्रेनी अधिकारियों को उम्मीद है कि यह अन्य पश्चिमी देशों द्वारा युद्ध के लिए और टैंकों की आपूर्ति की जाएगी।बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सनक ने यूक्रेन को चैलेंजर 2 टैंक और आर्टिलरी सिस्टम देने करने की घोषणा की है। यूक्रेनी अधिकारी यारोस्लाव यानुशेविच ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना ने खेरसॉन शहर और खेरसॉन क्षेत्र पर जबरदस्त गोलाबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। 

खेरसॉन शहर में गोलाबारी की वजह से एक अस्पताल, एक बच्चों के विकलांगता केंद्र, एक शिपयार्ड और अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए। बताते चलें कि बेलारूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि रूसी और बेलारूसी वायु सेना ने बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास शुरू किया जो 1 फरवरी तक चलेगा। रूस ने अभ्यास के लिए अपने युद्धक विमान बेलारूस भेजे हैं।

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की बौछार से 12 लोगों की मौत, 64 घायल, कई शहरों में छाया अंधेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।