विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की बौछार से 12 लोगों की मौत, 64 घायल, कई शहरों में छाया अंधेरा

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 14 Jan 2023 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2023 07:00 AM (IST)

रूसी सेना ने शनिवार को यूक्रेन पर फिर से मिसाइलों की बौछार की। इस हमले में राजधानी कीव और दूसरे ...और पढ़ें

यूक्रेन पर फिर से मिसाइलों की बौछार, कई शहरों में अंधेरा। फोटो- एपी।
यूक्रेन पर फिर से मिसाइलों की बौछार, कई शहरों में अंधेरा। फोटो- एपी।

कीव, रायटर। रूसी सेना ने शनिवार को यूक्रेन पर फिर से मिसाइलों की बौछार की। इस हमले में राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्कीव की नागरिक सुविधाओं को खासतौर पर निशाना बनाया गया। इसके अतिरिक्त मीकोलईव, लवीव, विनित्सा, चुहुएव, डेनिप्रो और ओडेसा में भी मिसाइल हमले हुए हैं। इन हमलों से कई शहरों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने जवाबी फायर कर कई मिसाइलों को आकाश में ही नष्ट करने की जानकारी दी है। पूर्वी यूक्रेन के शहरों में पूर्व की भांति लड़ाई जारी है। रूसी सेना अब बाखमुट पर कब्जे के लिए हमले कर रही है।

रूसी हमले में 12 की मौत, 64 घायल 

डेनिप्रो में बहुमंजिला इमारत पर मिसाइल हमले में दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 64 घायल हुए हैं। इमारत का एक हिस्सा नष्ट हो गया है। वहीं, रूसी मिसाइल अटैक के बाद यूक्रेन की बिजली आपूर्ति करने वाली संस्था यूक्रेनइर्गो ने कहा है कि विद्युत व्यवस्था को हुए नुकसान को ठीक करने के लिए इंजीनियर और कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। जल्द ही हालात सामान्य कर लिए जाएंगे। मालूम हो कि कीव में इस समय न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। 

कई शहरों में बिजली और पानी की आपूर्ती ठप

रूसी सेना यूक्रेन के बिजलीघरों को अक्टूबर 2022 से मिसाइल और ड्रोन से निशाना बना रही है। इससे ठंडक के मौसम में बिजली-पानी की कमी पैदा हो गई है, जिससे नागरिकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कीव के सैन्य प्रशासन ने कहा है कि रूसी हमले से एक बिजलीघर को नुकसान हुआ है लेकिन वह गंभीर नहीं है। नजदीक के एक गांव के कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

नहीं बजे सायरन

शनिवार के हमले में रूसी सेना ने मिसाइलों को बैलेस्टिक मिसाइल रूट पर दागा। इसमें काफी ऊंचाई से मिसाइल दागी जाती है और उसे रडार जल्द पकड़ नहीं पाते। यूक्रेन के पास बैलेस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करने वाला डिफेंस सिस्टम नहीं है। इसलिए शनिवार के हमले से पहले कई शहरों में बचाव के लिए सावधान करने वाले सायरन नहीं बजे।

यूक्रेन में जल्द टैंक और तोप भेजेगा ब्रिटेन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार को यूक्रेन को जल्द ही चैलेंजर टैंक और तोप भेजने की घोषणा की है। सुनक ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की है और उन्हें साथ होने का भरोसा दिया है। यूक्रेन को इससे पहले अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड भी टैंक देने की घोषणा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: ताइवान में आए भूकंप के वीडियो को इंडोनेशिया में हाल में आए भूकंप का बताकर किया जा रहा वायरल

जागरण प्राइम के खुलासे के बाद बैटरी का जहर फैला रही फैक्टरियों पर बड़ी कार्रवाई : इंपैक्ट रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।