Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: यूक्रेन जंग को लेकर रूस का बड़ा एलान, ईस्टर पर एकतरफा युद्धविराम की घोषणा

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 10:18 PM (IST)

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ईस्टर के दिन एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की है। उन्होंने इस दौरान यूक्रेन से भी ऐसा करने की अपील की है। पुतिन की यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुक्रवार को दिए गए उस बयान के बाद आई है।

    Hero Image
    रूस ने किया एक दिन के युद्ध विराम का एलान। (फोटो- रॉयटर्स)

    एपी, मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर पर एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि यूक्रेन हमारे उदाहरण का अनुसरण करेगा। युद्ध विराम शनिवार को मास्को समयानुसार शाम छह बजे से रविवार की मध्यरात्रि तक चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुतिन की यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुक्रवार को दिए गए उस बयान के बाद आई है, जिसमें कहा था कि यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता चरम पर पहुंच रही है। हालांकि, तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उनके प्रयास में कोई भी पक्ष उनका साथ नहीं दे रहा है।

    रूस ने ईस्टर पर की युद्ध विराम की घोषणा

    पुतिन ने क्रेमलिन में एक बैठक में अपने सैन्य प्रमुख वालेरी गेरासिमोव से कहा कि मानवीय विचारों के आधार पर रूसी पक्ष ईस्टर पर युद्धविराम की घोषणा करता है। मैं इस अवधि के लिए सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने का आदेश देता हूं। साथ ही निर्देश दिया कि सैनिकों को युद्धविराम के संभावित उल्लंघन और दुश्मन द्वारा उकसावे के किसी भी कार्रवाई को रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए।

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

    इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी सेना ने यूक्रेनी सैनिकों को रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र में उनके बचे हुए अंतिम ठिकानों में से एक से खदेड़ दिया है, जहां पिछले वर्ष उन्होंने अचानक घुसपैठ की थी।

    यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कही ये बात

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने युद्ध विराम को पुतिन द्वारा मानव जीवन के साथ खेलने का एक और प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि हवाई हमले की चेतावनी पूरे यूक्रेन में फैल रही है और हमारे आसमान में शहीद ड्रोन ईस्टर और मानव जीवन के प्रति पुतिन के असली रवैये को उजागर करते हैं।

    यह भी पढ़ें: जेलेंस्की को झटका और पुतिन को गिफ्ट, क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता देने की तैयारी में ट्रंप

    यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों पर फिर कहर बनकर टूटी अमेरिकी सेना, तेल बंदरगाह पर हुई बमबारी में 74 की मौत; 171 लोग घायल