विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raisina Dialogue: दिल्ली में आज से शुरू हो रहा है रायसीना डायलॉग, फिनलैंड की विदेश मंत्री भी लेंगी हिस्सा; PM मोदी से करेंगी मुलाकात

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Wed, 21 Feb 2024 10:13 AM (IST)

Raisina Dialogue 2024 इंडियन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) और भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ...और पढ़ें

फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनेन (फोटो- ANI)
फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनेन (फोटो- ANI)

एएनआई, हेलसिंकी [फिनलैंड]। Raisina Dialogue 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली में रायसीना संवाद के 9वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। तीन दिन के संवाद में केंद्रीय मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत और प्रौद्योगिकी के प्रमुख, शिक्षाविद, पत्रकार और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस डायलॉग में शामिल होने के लिए फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनन दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए बुधवार को नई दिल्ली पहुंचेंगी और रायसीना डायलॉग 2024 में भाग लेंगी। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा, विदेश मंत्री अपनी यात्रा के दौरान नॉर्डिक और बाल्टिक मंत्रियों के साथ वर्किंग लंच में विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगी।

रायसीना डायलॉग में कई मुद्दों पर होगी चर्चा 

फिनलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, वे देशों के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति, भविष्य के सहयोग के अवसरों और सामयिक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। रायसीना डायलॉग के दौरान, विदेश मंत्री वाल्टोनन आर्कटिक सहयोग पर एक उच्च स्तरीय पैनल चर्चा और सुरक्षा नीति पर एक चर्चा में भी भाग लेंगी।

यह भी पढ़ें- Alexei Navalny Death: नवलनी की मौत पर एक्शन में अमेरिका, बाइडन ने रूस के खिलाफ लिया ये कड़ा फैसला