विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alexei Navalny Death: नवलनी की मौत पर एक्शन में अमेरिका, बाइडन ने रूस के खिलाफ लिया ये कड़ा फैसला

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Wed, 21 Feb 2024 09:00 AM (IST)

Alexei Navalny Death राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के विरोधी रहे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (opposition leader Alexei Navalny) ...और पढ़ें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो)
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुतिन के विरोधी नवलनी की मौत पर अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम
  2. बाइडन ने की रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा

रायटर्स, वाशिंगटन। Alexei Navalny Death: पुतिन के विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के बाद अमेरिकी सरकार रूस पर भड़का हुआ है। नवलनी की मौत के बाद पश्चिमी देशों के नेताओं ने पुतिन को हत्यारा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि पुतिन नवलनी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, पुतिन ने नवलनी की मौत पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी की मौत और दो साल से यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका शुक्रवार को रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के एक बड़े पैकेज की घोषणा करेगा।

न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि रूस पर नवीनतम प्रतिबंधों में देश की रक्षा और औद्योगिक ठिकानों के साथ-साथ अर्थव्यवस्था के राजस्व के स्रोतों सहित कई वस्तुओं को निशाना बनाया जाएगा।

'यह पैकेज रूस को जिम्मेदार ठहराने के लिए' 

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि यह पैकेज नवलनी के साथ जो हुआ उसके लिए रूस को जिम्मेदार ठहराएगा। साथ यह पैकेज यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान रूसी एक्शन के लिए मॉस्को को जिम्मेदार ठहराएगा।

अमेरिका पहले से ही बना रहा था रूस के प्रतिबंधों की योजना

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे होने के अवसर पर रूस को लेकर एक प्रतिबंध पैकेज की योजना पहले से ही बनाई जा रही थी, वहीं अब नवलनी की मौत के बाद दोबारा विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'नवलनी की मौत ने मुझे एहसास कराया कि देश में... Alexei Navalny की मौत पर पुतिन की जगह ट्रंप ने साधा बाइडन पर निशाना