विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुधरने लगी पोप फ्रांसिस की हालत, हटाया गया वेंटिलेटर सपोर्ट; दोनों फेफड़ों में निमोनिया की है शिकायत

Published: Mon, 03 Mar 2025 02:24 AM (IST)Updated: Mon, 03 Mar 2025 05:26 AM (IST)

पोप फ्रांसिस की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। वह दोनों फेफड़ों में निमोनिया से जूझ रेह हैं। दो ...और पढ़ें

पोप को अब वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत नहीं है (फोटो: रॉयटर्स)
पोप को अब वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत नहीं है (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. शुक्रवार को ज्यादा खराब हो गई थी तबियत
  2. नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था
  3. वेटिकन के दो अधिकारियों से की मुलाकात

रॉयटर्स, वेटिकन सिटी। दोनों फेफड़ों में निमोनिया से जूझ रहे 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस की हालत में थोड़ा सुधार आया है। उन्हें अब वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत नहीं है। शुक्रवार को पोप की तबीयत अधिक खराब हो गई थी। उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था।

नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन सपोर्ट उन लोगों को दिया जाता है, जिन्हें केवल कुछ समय के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है। वेटिकन ने कहा, पोप फ्रांसिस की हालत स्थिर बनी हुई है। रविवार को उन्हें वेंटिलेशन की आवश्यकता नहीं पड़ी, हालांकि उनके स्वास्थ्य को लेकर खतरा अभी भी बना हुआ है।

शुभचिंतकों का जताया आभार

पोप ने रविवार को वेटिकन के दो अधिकारियों से मुलाकात की और लिखित संदेश में शुभचिंतकों को उनकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। पोप को 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया का पता चला था।

इस बीच पता चला है कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले पोप ने वेटिकन के आर्थिक हालात को सुधारने को लेकर बजट में कटौती का प्रस्ताव किया था, जिसका कार्डिनलों ने विरोध किया था। पोप कई वर्षों से बजट में सुधार की मांग कर रहे हैं।

बजट में सुधार चाहते थे पोप

अधिकारियों के अनुसार, बजट संकट को लेकर पोप ने सुझाव दिया कि वेटिकन कार्यालय अपने खर्चों को संतुलित करने के लिए बाहरी फंडिंग विकल्प अपना सकते हैं। कई कार्डिनलों ने इस पर सवाल उठाया।

वेटिकन के आय के तीन स्त्रोत हैं। यह पोप के कोष के माध्यम से दान लेता है। इसका निवेश पोर्टफोलियो है, जिसमें स्टॉक निवेश और पांच हजार से अधिक संपत्तियां शामिल हैं। वेटिकन संग्रहालय से भी आमदनी होती है।

यह भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस की खराब सेहत के बाद चर्चा में आई Nostradamus की ये भविष्यवाणियां