विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पोप फ्रांसिस की खराब सेहत के बाद चर्चा में आई Nostradamus की ये भविष्यवाणियां

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 25 Feb 2025 05:23 PM (IST)

मिशेल डी नास्त्रेदमस (Nostradamus Prophecies 2025) का जन्म 14 दिसंबर को फ्रांस के एक छोटे से कस्बे में हुआ था। ...और पढ़ें

Nostradamus predictions: नास्त्रेदमस की जीवनी और सटीक भविष्यवाणी
Nostradamus predictions: नास्त्रेदमस की जीवनी और सटीक भविष्यवाणी

HighLights

  1. नास्त्रेदमस सटीक भविष्यवाणी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।
  2. नास्त्रेदमस ने हिंदू संत प्रकट होने की भी भविष्यवाणी की थी।
  3. मिशेल दि नास्त्रेदमस को ज्योतिष शास्त्र में महारत हासिल थी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की लगातार बिगड़ती सेहत पूरी दुनिया में चिंता का विषय बन गई है। दुनिया भर में लोग परम पिता परमेश्वर से पोप फ्रांसिस के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खबरों की मानें तो पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की सेहत पर निगरानी रखे हुए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस दमा और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं।

सेहत बिगड़ने के बाद 14 फरवरी को ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान समय में पोप फ्रांसिस को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की सेहत बिगड़ने की भविष्यवाणी नास्त्रेदमस ने 16वीं शताब्दी (Nostradamus Predictions 2025) में ही कर दी थी? इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की हैं। इनमें कई भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं। आइए, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Baba Vanga 2025 Predictions: बाबा वेंगा की साल 2025 के लिए ये हैं भविष्यवाणियां, जिससे डरी हुई है दुनिया

कौन थे नास्त्रेदमस?

नास्त्रेदमस फ्रांसीसी भविष्यवक्ता के साथ-साथ डॉक्टर और शिक्षक भी थे। इनका जन्म 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था। नास्त्रेदमस ने 15वीं शताब्दी में महामारी प्लेग से पीड़ित लोगों का इलाज किया था। नास्त्रेदमस ने कविता के जरिए भविष्यवाणी की थी। इनकी कई भविष्यवाणी शत प्रतिशत सच साबित हुई हैं। इनमें कोरोना महामारी, जापान में आए भूकंप, लंदन की आग, एडोल्फ हिटलर की तानाशाही और 11 सितंबर का हमला प्रमुख हैं।

नास्त्रेदमस की ये सभी भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। इसके साथ ही कई अन्य भविष्यवाणी की हैं, जो समय के साथ सच हुई हैं। वहीं, पोप फ्रांसिस की खराब सेहत को लेकर भी नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी (Pope Francis health update) की थी, जो सच साबित हुई हैं। वर्तमान समय में पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक है। इसके लिए पूरी दुनिया में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी चर्चा में है।

क्या थी भविष्यवाणी? (Nostradamus prophecy on Pope)

नास्त्रेदमस ने 16वीं शताब्दी में ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की सेहत बिगड़ने की भविष्यवाणी की थी। इस भविष्यवाणी के जरिए नास्त्रेदमस ने कहा था कि वेटिकन सिटी के वृद्ध पोप की मौत के बाद एक युवावस्था का रोमन नागरिक धर्म प्रमुख का चयन होगा। युवा रोमन धर्म गुरु लंबे समय तक पद पर काबिज रहेंगे। हालांकि, धर्म गुरु इस दौरान कई गलत फैसले लेंगे। इसके चलते लोग उन्हें कम पसंद करेंगे। इसके बाद नवीन सत्तासीन प्रजा के साथ न्याय करेंगे। पोप फ्रांसिस से संबंधित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को लेकर लोग सकते में हैं। लोग पोप फ्रांसिस के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सीरिया के पतन होते ही शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बढ़ा देगी अमेरिका की टेंशन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।