'विश्व की दो प्राचीन संस्कृतियों का मिलन', पीएम मोदी ने बताया- ग्रीस और भारत के रिश्तों की अहमियत क्या है
PM Modi in Greece। पीएम मोदी एकदिवसीय दौरे पर ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे हैं। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ग्रीस और भारत दुनिया की दो प्राचीन सभ्यताओं दो प्राचीन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और दो प्राचीन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे संबंधों की नींव प्राचीन और मजबूत है।
एथेंस, एएनआई। PM Modi in Greece। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद पीएम मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्रीस पहुंचे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथेंस में अपने समकक्ष क्यारीकोस मित्सोतकिस के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वार्ता के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा,"ग्रीस और भारत दुनिया की दो प्राचीन सभ्यताओं, दो प्राचीन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और दो प्राचीन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे संबंधों की नींव प्राचीन और मजबूत है।"
#WATCH | Athens, Greece | PM Narendra Modi says, "Greece and India are a natural match between two ancient civilisations of the world, between two ancient democratic ideologieas and between two ancient trade and cultural relations. The foundation of our relation is ancient and… pic.twitter.com/nILbZQ6RHK
— ANI (@ANI) August 25, 2023
पीएम मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री को भारत आने का दिया न्योता
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा,"40 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस आया है। फिर भी हमारे संबंधों की गहराई और गर्मजोशी कम नहीं हुई है। इसलिए मैंने भारत आने का फैसला किया है। हमने रक्षा और सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, नई और उभरती प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का फैसला किया है।"
पीएम मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री को भारत आने का न्योता भी दिया।
#WATCH | Athens, Greece | PM Narendra Modi says, "After a long gap of 40 years, an Indian Prime Minister has come to Greece. Still, the depth and warmth of our relations have not decreased. So, the (Greek) PM and I have decided to take India-Greece relations to a strategic level.… pic.twitter.com/6oqnKKhoOB
— ANI (@ANI) August 25, 2023
पीएम मोदी ने आगे कहा,"ग्रीस ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश समझौते पर अपना समर्थन व्यक्त किया। यूक्रेन मामले में दोनों देश कूटनीति और संवाद का समर्थन करते हैं।"
चंद्रयान 3 की सफलता पर ग्रीस के पीएम ने भारत को दी बधाई
पीएम मोदी के संबोधन के बाद ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोतकिस ने कहा,"आपने मुझे जो भारत आने का जो न्योता दिया है, उसका मैं स्वागत करता हूं। वहीं, उन्हें चंद्रयान 3 की सफलता पर भारत को बधाई देते हुए कहा,"चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विजय प्राप्त करने के लिए बधाई।"
#WATCH | Athens | Greek PM Kyriakos Mitsotakis says, "...Congratulations for conquering the south pole of the moon..." pic.twitter.com/jAxaPwJ22S
— ANI (@ANI) August 25, 2023
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि आज मुझे "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया। 140 करोड़ भारतीयों ने इस पुरस्कार को स्वीकार किया और अपनी भागीदारी निभाई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।