Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    समुद्र बना जंग का मैदान! चीनी तटरक्षक ने फिलीपींस पोतों पर किया हमला, इंजन को पहुंचा नुकसान

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 06:56 PM (IST)

    दक्षिण चीन सागर में चीनी तटरक्षक ने फिलीपींस पोतों पर फिर हमला किया है। रविवार को थॉमस शोल के समीप टकराव हुआ है। उस समय फिलीपींस नौसेना की दो आपूर्ति नौकाएं और तटरक्षक का निगरानी पोत लंबे समय से फंसे नौसैनिक पोत पर सैनिकों के लिए भोजन और अन्य आपूर्ति पहुंचाने जा रहे थे। इसके अतिरिक्त और कोई जानकारी नहीं दी गई। चीनी अधिकारियों ने कोई टप्पणी नहीं की है।

    Hero Image
    चीनी तटरक्षक ने फिलीपींस पोतों पर किया हमला (Image: AP)

    एपी, मनीला। दक्षिण चीन सागर में चीनी तटरक्षक ने फिलीपींस पोतों पर फिर हमला किया है। रविवार को एक विवादित तट पर चीनी तटरक्षक ने फिलीपींस के तीन पोतों पर पानी की बौछार की, जबकि उनमें से एक को टक्कर मार दी जिससे उसके इंजन को गंभीर क्षति पहुंची। फिलीपींस तटरक्षक ने कहा कि शनिवार को भी चीनी तटरक्षक ने स्कारबोरो शोल जाने से रोका था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समुद्र में दो देशों की जंग

    रविवार को थॉमस शोल के समीप टकराव हुआ है। उस समय फिलीपींस नौसेना की दो आपूर्ति नौकाएं और तटरक्षक का निगरानी पोत लंबे समय से फंसे नौसैनिक पोत पर सैनिकों के लिए भोजन और अन्य आपूर्ति पहुंचाने जा रहे थे। इसके अतिरिक्त और कोई जानकारी नहीं दी गई। चीनी अधिकारियों ने भी कोई टप्पणी नहीं की है।

    नौकाओं की आवाजाही अवरुद्ध

    चीन ने थॉमस शोल को वर्षों से घेर रखा है जिससे फिलीपींस तटरक्षक और आपूर्ति नौकाओं की आवाजाही अवरुद्ध है। दोनों देश इस विवादित क्षेत्र पर दावा करते हैं। इस वर्ष शत्रुता चरम पर पहुंच जाने से सशस्त्र संघर्ष होने की आशंका है। टकराव होने पर फिलीपींस सेना पर सशस्त्र हमले की स्थिति में संधि के अनुसार अमेरिका भी उसमें शामिल होगा।

    यह भी पढ़ें: US Tornado: टेनेसी में टारनेडो की चपेट में आकर छह की मौत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; 85,000 घरों में छाया था अंधेरा

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: अमेरिका के वीटो से UN में खारिज हुआ तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव, हमास ने बताया- 'अमानवीय कदम'